{"_id":"5ffada866825be1e684fe737","slug":"hrithik-roshan-was-paid-less-than-preity-zinta-for-film-mission-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को मिली थी प्रीति जिंटा से भी कम फीस, आज चार्ज करते हैं करोड़ों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को मिली थी प्रीति जिंटा से भी कम फीस, आज चार्ज करते हैं करोड़ों
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 10 Jan 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक रोशन आज बॉलीवुड के बहुत बड़े स्टार बन चुके हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें फिल्म में लेना डायरेक्टर रिस्क समझते थे। इतना ही नहीं एक फिल्म में ऋतिक ने हीरोइन से भी कम फीस लेकर काम किया है। हालांकि आज ऋतिक अपनी दमदार एक्टिंग और गुड लुक्स से हर किसी को अपना फैन बना चुके हैं। तो चलिए आज ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं ऋतिक की उस फिल्म के बारे में जिसके लिए उन्हें एक्ट्रेस प्रीति से कम पैसे मिले थे।
2 of 5
Mission Kashmir
- फोटो : file photo
ऋतिक ने बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेज के साथ जमकर रोमांस किया, लेकिन प्रीति जिंटा के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। हालांकि फिल्म 'मिशन कश्मीर' में काम करने के लिए ऋतिक को प्रीति से कम पैसे मिले थे। बता दें कि 'मिशन कश्मीर' के लिए ऋतिक रोशन को विधु विनोद चोपड़ा ने सिर्फ इसलिए कास्ट किया था क्योंकि उनके पैसे कम देने पड़ रहे थे।
3 of 5
ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सकेतु मेहता की किताब 'मैक्सिम सिटी' में ऋतिक रोशन की फिल्म मिशन कश्मीर से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं। इस फिल्म में ऋतिक से पहले शाहरुख को कास्ट किया जा रहा था। वहीं इनायत खान के रोल में अमिताभ बच्चन को लेना था। हालांकि जब शाहरुख और अमिताभ बच्चन फिल्म मोहब्बतें में एक साथ आ गए तो विधु ने अपना फैसला बदल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hrithik roshan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ऋतिक ने फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसके कुछ महीने बाद ही मिशन कश्मीर में उन्हें कास्ट कर लिया गया। हालांकि ऋतिक बहुत बड़े स्टार की कैटेगरी में अभी नहीं आए थे। ऐसे में जब उन्हें ये रोल दिया गया तो उनकी फीस प्रीति जिंटा से भी कम थी। ऋतिक को इस फिल्म के लिए 11 लाख मिले थे जबकि प्रीति को इस फिल्म के लिए 15 लाख मिले थे। हालांकि फिल्म 'कहो ना प्यार है' कि सफलता ने मिशन कश्मीर की स्क्रिप्ट में बदलाव ला दिया था। स्टार लिस्ट में तीसरे नंबर पर गिने जाने वाले ऋतिक अचानक से नंबर 1 बन गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika Padukone and Hrithik Roshan
- फोटो : Social Media
सुकेतु ने बताया था कि उन्हें बाद में ऋतिक के लिए क्लाइमेक्स में बदलाव करना पड़ा था जिसमें संजय दत्त नहीं बल्कि ऋतिक मुख्य आकर्षण हों।हालांकि अब हालत बदल चुके हैं। कभी कम फीस में कम करने वाले ऋतिक आज एक से बढ़कर एक स्क्रिप्ट चुनते हैं। इतना ही नहीं आज ऋतिक अपनी एक फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ से भी अधिक रुपये चार्ज करते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। आने वाली फिल्मों की बात करें तो ऋतिक बहुत जल्द फिल्म 'फाइटर' में दीपिका संग नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म कृष भी बहुत जल्द दर्शकों के सामने होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।