बॉलीवुड एक्ट्रेस सबा आजाद इन दिनों ऋतिक रोशन के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। सबा कलाकारों के घर से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए अपने परिवार के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि उनकी लोकप्रियता पर उनका परिवार किस तरह से रिएक्ट करता है।
Saba Azad: ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का बड़ा खुलासा, परिवार को लेकर कही यह बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता निजी और आजाद ख्याल के हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके मात-पिता उनके काम में बिल्कुल भी दखलअंदाजी नहीं करते हैं। अभिनेत्री ने बातचीत के दौरान बताया कि उनके माता-पिता उनसे खुश हैं। वह चाहते हैं कि सबा वही करें, जो वह करती हैं।
अगर वह अपने जीवन में खुश हैं तो वह उनकी खुशी में शामिल हैं। उनकी जिंदगी में उनके माता-पिता किसी भी तरह की दखलअंदाजी नहीं करते हैं। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि उनके माता-पिता उनसे कभी भी किसी तरह का सवाल नहीं करते हैं कि वह क्या कर रही हैं और क्यों कर रही हैं।
सबा ने कहा कि वह बस यही चाहते हैं कि खुश रहें और वह जो कुछ भी करें उसे दृढ़ विश्वास के साथ करें। वह आगे बताती हैं कि उनके ऊपर उनके माता-पिता का विश्वास ही उनके जीवन में सबसे बड़ा योगदान है। बता दें कि सबा एक्टर ऋतिक रोशन के साथ अपने संबंधों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'रॉकेट बॉयज सीजन 2' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। सबा इस सीरीज में एक बार फिर वकील परवाना ईरानी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। बता दें कि 16 मार्च से 'रॉकेट बॉयज सीजन 2' की स्ट्रीमिंग ओटीटी पर होगी।
यह भी पढ़ें- Satish Kaushik : भतीजे निशांत ने दी सतीश कौशिक को मुखाग्नि, शनिवार को मुंबई में होगा प्रार्थना सभा का आयोजन