फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satish Kaushik: अभी पिक्चर बाकी है मेरे दोस्त... बड़े पर्दे पर अपना अंदाज दिखाते नजर आएंगे सतीश कौशिक

Fri, 10 Mar 2023 08:59 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 10 Mar 2023 08:59 AM IST
विज्ञापन
Satish Kaushik will be seen in Kangana Ranaut Movie Emergency for the last time Actor Play Jagjiwan Ram Role
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सतीश कौशिक इस दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए विदा हो गए हैं। नम आंखों के साथ कल उन्हें अंतिम विदाई दी गई। बता दें कि 66 वर्षीय अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन हो गया। वह होली खेलने के लिए दिल्ली आए थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर अफसोस कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। सतीश कौशिक पर्दे पर अक्सर कॉमेडी किरदार निभाते नजर आए। इसी तरह रियल लाइफ में भी वह बेहद जिंदादिल और हंसमुख इंसान थे। उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकेगा। सतीश कौशिक जाते-जाते भी फैंस के लिए एक तोहफा छोड़ गए हैं।

Satish Kaushik will be seen in Kangana Ranaut Movie Emergency for the last time Actor Play Jagjiwan Ram Role
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश कौशिक के निधन से सिनेमाजगत को बड़ी क्षति पहुंची है। पर्दे पर वह हर किरदार इस संजीदगी से अदा करते कि सीधे दर्शकों के दिलों में उतर जाते। सतीश कौशिक के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि वह अपने पसंदीदा एक्टर को पर्दे पर एक और जबरदस्त किरदार अदा करते देख सकेंगे। यह सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म है, जो उनके निधन के बाद रिलीज होगी। फिल्म का नाम है 'इमरजेंसी'। 
Satish Kaushik Funeral: सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन को उमड़ा प्रशंसकों का सैलाब, रणबीर, बोनी, अनुपम सब पहुंचे

Satish Kaushik will be seen in Kangana Ranaut Movie Emergency for the last time Actor Play Jagjiwan Ram Role
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल सतीश कौशिक ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'छतरीवाली' में देखे गए। रकुलप्रीत सिंह की इस फिल्म में उन्होंने रतन लांबा का किरदार बड़े शानदार तरीके से अदा किया। 'यंग जेनरेशन की यही बात तो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है' उनका यह डायलॉग फिल्म देखने वाले हर शख्स की जुबान पर चढ़ गया। अभी एक्टर की एक और फिल्म रिलीज के लिए बची है। यह फिल्म कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी' है। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान 1975-76 में भारत में लगी इमरजेंसी पर बनी इस फिल्म में सतीश कौशिक आखिरी बार नजर आएंगे। फिल्म में सतीश रक्षा मंत्री जगजीवन राम का रोल प्ले करते नजर आएंगे।
Satish Kaushik News Live: सबको रुलाकर पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, अंतिम संस्कार में भावुक हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Satish Kaushik will be seen in Kangana Ranaut Movie Emergency for the last time Actor Play Jagjiwan Ram Role
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों जब फिल्म से सतीश कौशिक का फर्स्ट लुक जारी हुआ था। इस फिल्म को लेकर वह बेहद एक्साइटेड थे। सफेद बाल, मूंछें, आंखों पर काला चश्मा, ग्रे नेहरू जैकेट पहने सतीश कौशिक का जब यह लुक सामने आया, तो हर किसी के बीच इसकी चर्चा हुई थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

विज्ञापन
Satish Kaushik will be seen in Kangana Ranaut Movie Emergency for the last time Actor Play Jagjiwan Ram Role
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जगजीवन राम, एक स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्हें बाबूजी के नाम से भी जाना जाता था। जगजीवन राम, भारतीय राजनीतिक इतिहास में सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक थे। यह भारत के प्रथम दलित उप-प्रधानमंत्री और राजनेता थे। 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने देश भर में आपातकाल की घोषणा की थी। इस दौरान जगजीवन राम ने अपने पद का त्याग कर, कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और 'कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी' नाम से अलग पार्टी बनाई। साल 1977 के आम चुनावों में जगजीवन राम की जीत हुई थी। इस दौरान उन्हें रक्षा मंत्रालय संभालने के लिए दिया गया था। यहां से इनकी यात्रा की शुरुआत हुई। उनके किरदार को सतीश कौशिक अदा करते दिखेंगे।
Satish Kaushik : भतीजे निशांत ने दी सतीश कौशिक को मुखाग्नि, शनिवार को मुंबई में होगा प्रार्थना सभा का आयोजन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed