बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल हुमा कुरैशी 28 जुलाई को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। हुमा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से की थी जिसने उन्हें कामयाबी के मुकाम पर पहुंचा दिया था। हुमा को हिंदी सिनेमाजगत में 6 साल हो चुके हैं और इतने कम समय में ही उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाकर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली।
हुमा कुरैशी का जन्मदिन और जबरिया जोड़ी के डायरेक्टर को मिली धमकी सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेंकटेश प्रभु उर्फ धनुष या यू कहें कि 'रांझणा' का कुंदन। जीहां वही कुंदन जो जोया के प्यार में इतना दीवाना था कि बार बार अपनी हथेली काट लेता था। वही कुंदन जो जोया का नाम जानने के लिए पंद्रह चांटों तक का स्वाद चख लेता है। साउथ सुपरस्टार धनुष का 28 जुलाई को जन्मदिन है। धनुष साउथ इंडियन सिनेमा के बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। इसके अलावा धनुष की एक और पहचान है वो ये कि वो साउथ सिनेमा के भगवान माने जाने वाले सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत के दामाद हैं।
पढ़ें: अफवाहों से शुरू हुई थी धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत की लव स्टोरी, इस वजह से रचानी पड़ी जल्दबाजी में शादी
हिंदी सिनेमा में कई ऐसी एक्ट्रेस रहीं जिन्होंने लोगों को ना सिर्फ अपनी बेजोड़ एक्टिंग का कायल बनाया बल्कि अपनी गजब की खूबसूरती से भी उन्हें अपने मोहपाश में बांधा। ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं लीला नायडू। 50 और 60 के दशक में लीला नायडू का खूब बोलबाला था। 1954 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतकर वो चर्चा में थीं, साथ ही उसी दौरान वोग मैग्जीन की दुनियाभर में 10 सबसे ज्यादा खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में भी लीला नायडू का नाम था। 1960 में ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'अनुराधा' से लीला नायडू ने अपना डेब्यू किया।
पढ़ें: दुनियाभर में होती थी इस एक्ट्रेस की खूबसूरती की चर्चा, आखिरी दिनों में पाई-पाई को हो गई थीं मोहताज
एक्टर राहुल बोस ने बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने ने बताया था कि एक पांच सितारा होटल में उन्हें सिर्फ दो केलों के लिए 442 रुपये चुकाने पड़े। राहुल बोस ने वीडियो में इतनी कीमत चार्ज करने पर नाराजगी जाहिर की। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए होटल पर करीब 50 गुना जुर्माना लगाया गया है।
पढ़ें: 2 केलों के बदले राहुल बोस को 442 रुपये का बिल देने वाले होटल पर कार्रवाई, लगा 50 गुना जुर्माना
डायरेक्टर प्रशांत सिंह को उनकी फिल्म जबरिया जोड़ी के चलते धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। दरअसल प्रशांत की फिल्म जबरिया जोड़ी 'पकड़वा विवाह' पर आधारित है। ऐसे में जो लोग 'पकड़वा विवाह' में लिप्त हैं वो ही प्रशांत को धमका रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशांत सिंह ने अपनी फिल्म में जबरिया जोड़ी में 'पकड़वा विवाह' के बारे में इतना कुछ दिखा दिया है। जो बाहुबलियों को पसंद नहीं आ रहा है। वहीं प्रशांत उन शक्तिशाली लोगों के बारे में बहुत कुछ जानते हैं जो दूल्हे का अपहरण करने के व्यवसाय में हैं।
पढ़ें: 'जबरिया जोड़ी' के निर्देशक को मिल रही फोन पर धमकी, जानें क्या है पूरा मामला