{"_id":"62e19ccfbdeeb54f2775f070","slug":"huma-qureshi-birthday-know-unknown-facts-about-actress-who-become-star-with-first-movie-gangs-of-wasseypur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Huma Qureshi Birthday: ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने रातों-रात बनाया था हुमा को स्टार, एक विज्ञापन ने बदली थी जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Huma Qureshi Birthday: ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने रातों-रात बनाया था हुमा को स्टार, एक विज्ञापन ने बदली थी जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 28 Jul 2022 09:00 AM IST
सार
Huma Qureshi Birthday: Know Unknown Facts about actress who become star with first movie Gangs of Wasseypur
विज्ञापन
1 of 4
हुमा कुरैशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने अभिनय के बल पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 28 जुलाई को दिल्ली में जन्मी हुमा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। हुमा ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से बॉलीवुड में कदम रखा था और अभी तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। तो चलिए आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातें आपको बताते हैं।
2 of 4
हुमा कुरैशी
- फोटो : Instagram
हुमा कुरैशी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से इतिहास में बैचलर किया है। इसके साथ ही वह थियेटर ग्रुप से भी जुड़ी हुई थीं। हुमा के पिता एक रेस्टोरेंट के मालिक हैं और उनके भाई साकिब सलीम अभिनेता हैं। हुमा ने जब अपनी पढ़ाई पूरी की तो उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला किया और 2008 में मुंबई आ गई। मुंबई आने के बाद हुमा ने कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिए,लेकिन सफल नहीं हुईं। अपने दोस्त के कहने पर हुमा ने 'जंक्शन' फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और वह सिलेक्ट भी हो गईं, लेकिन यह फिल्म कभी बन ही नहीं पाई।
3 of 4
हुमा कुरैशी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद हुमा कई विज्ञापनों में नजर आईं। हुमा ने आमिर खान और शाहरुख खान के साथ भी विज्ञापन किए थे। और इसी सबके बीच एक फोन के विज्ञापन ने हुमा की जिंदगी बदल दी और उन्हें अनुराग कश्यप ने स्पॉट कर लिया। इसके बाद अनुराग ने हुमा को फिल्म में लेने का फैसला किया और हुमा को तीन फिल्मों के लिए साइन कर लिया। ऐसे हुमा को अपनी पहली फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' मिली। इस फिल्म में हुमा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका किरदार भले ही ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी और रातों-रात स्टार बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हुमा कुरैशी
- फोटो : Instagram
हुमा कुरैशी अब तक के अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हुमा ने 'डी-डे', 'डेढ़ इश्किया', 'जॉली एलएलबी 2', 'काला', 'एक थी डायन' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया हैं। उनकी वेब सीरीज 'महारानी' भी लोगों को काफी पसंद आई, जिसका दूसरा सीजन भी आने वाला है। वहीं, हुमा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो हुमा का नाम अनुराग कश्यप के साथ जोड़ा गया था। कहा जाता था हुमा की वजह से ही अनुराग और कल्कि के रिश्ते में दरार आई। इसके अलावा अर्जन बजवा और डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के साथ भी हुमा का नाम जोड़ा गया। हालांकि अभिनेत्री ने कभी भी खुलकर अपने रिश्तों को लेकर बात नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।