फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayesha Jhulka: इस हीरो के लिए घंटों डबिंग स्टूडियो में रोती थीं आयशा जुल्का, दिल टूटा तो छोड़ दिया मुंबई शहर

Thu, 28 Jul 2022 08:34 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 28 Jul 2022 08:34 AM IST
विज्ञापन
Unknown stories of Birthday girl Ayesha Jhulka Akshay kumar Khiladi Jo Jeeta Wohi Sikandar Chachi 420 Dalal
आयशा जुल्का - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने 28 साल के फिल्मी करियर में करीब पांच दर्जन फिल्में कर चुकीं आयशा जुल्का की चर्चा अक्सर उनका मुंबई शहर में मन न लगने को लेकर होती ही रहती है। वह उन गिनती के कलाकारों में हैं जिन्होंने मुंबई शहर में शोहरत का आसमान छुआ और फिर दिल टूटने के बाद इसी शहर में उनका दिल नहीं लगा। मायानगरी मुंबई छोड़ गोवा में जा बसीं आयशा जुल्का की कहानी काफी दुख भरी है। इस प्रेम कहानी में एक्शन है, इमोशन है, ढेर सारा ड्रामा है और है एक ऐसा हार्टब्रेक कि ये कहानी पढ़कर आप भी भावुक हो सकते हैं तो चलिए आपको बताते हैं, आयशा जुल्का: ए लव स्टोरी...

Unknown stories of Birthday girl Ayesha Jhulka Akshay kumar Khiladi Jo Jeeta Wohi Sikandar Chachi 420 Dalal
आयशा जुल्का, अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय की पहली लव स्टोरी

आयशा जुल्का ने अपने करियर के सफल दौर में सलमान खान औऱ आमिर खान जैसे कई सितारों के साथ काम किया। लेकिन दिल उनका अटका अक्षय कुमार के साथ। उन्हें मायानगरी में अक्षय की पहली प्रेमिका का तमगा भी हासिल है। अक्षय के साथ 'खिलाड़ी'  उनके करियर की बड़ी हिट फिल्म थी और इसी फिल्म से अक्षय कुमार भी बॉलीवुड के खिलाड़ी बने। अक्षय कुमार के साथ आयशा जुल्का ने 'खिलाड़ी' के बाद 'वक्त हमारा है'', दिल की बाजी', 'जय किशन' जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन दिनों के लोग बताते हैं कि तब अक्षय कुमार को लेकर आयशा जुल्का काफी पजेसिव हो गई थी और शायद यही बात अक्षय को पसंद नहीं आई।

 

Unknown stories of Birthday girl Ayesha Jhulka Akshay kumar Khiladi Jo Jeeta Wohi Sikandar Chachi 420 Dalal
आयशा जुल्का - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डबिंग स्टूडियो में घंटों रोती थीं

फिल्मों के तमाम किस्से अक्सर उन तकनीशियनों के पास होते हैं जो इन सितारों के साथ काम करते हैं लेकिन गुमनाम रहते हैं। उन दिनों ज्यादातर फिल्मों  की डबिंग बी आर स्टूडियोज में होती थी और देखने वाले बताते हैं कि आयशा जुल्का भी अपनी फिल्मों की डबिंग के लिए वहां आती थी। ज्यादातर उनकी फिल्में  अक्षय कुमार के साथ ही थी तो डबिंग भी उन्हीं फिल्मों की होती। उन दिनों अक्षय कुमार का बर्ताव आयशा जुल्का को लेकर काफी बदल गया था। डबिंग के दौरान जब आयशा जुल्का स्क्रीन पर अक्षय कुमार के साथ अपने सीन देखतीं तो काफी इमोशनल हो जातीं और डबिंग छोड़कर स्टूडियो में ही घंटों फूट फूट कर रोया करतीं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Unknown stories of Birthday girl Ayesha Jhulka Akshay kumar Khiladi Jo Jeeta Wohi Sikandar Chachi 420 Dalal
आयशा जुल्का - फोटो : सोशल मीडिया

यूं दूर हो गए अक्षय कुमार

हिंदी सिनेमा में अक्षय कुमार की कैसोनोवा वाली छवि लंबे अरसे से रही है। आयशा जुल्का को अक्षय कुमार की ये हरकतें बिलकुल पसंद नहीं थीं। उन्होंने अपनी तरफ से अक्षय कुमार के साथ रिश्ता निभाने की काफी कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। बाद में नाना पाटेकर के साथ भी आयशा जुल्का की लंबी दोस्ती रही। दोनों अक्सर साथ देखे जाते और लंबे समय तक दोनों के साथ रहने के किस्से भी खूब सुने गए। इसके बाद आयशा जुल्का साल 2003 में बिजनेस मैन समीर वासी से शादी करके फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं। बताते हैं कि अब अपने पति का बिजनेस संभालने के साथ साथ गोवा में एक रेस्टोरेंट भी चला रहीं हैं। 

विज्ञापन
Unknown stories of Birthday girl Ayesha Jhulka Akshay kumar Khiladi Jo Jeeta Wohi Sikandar Chachi 420 Dalal
आयशा जुल्का - फोटो : सोशल मीडिया

‘जीनियस’ में वापसी की असफल कोशिश

90 के दशक की सुपरहिट हीरोइन रहीं आयशा जुल्का की काफी लंबे समय बाद वापसी अनिल शर्मा की फिल्म 'जीनियस' में हुई थी। इस फिल्म में अनिल शर्मा ने अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को लांच किया था, लेकिन फिल्म नहीं चली तो इसका फायदा आयशा जुल्का को भी नहीं मिला। उनकी हिट फिल्मों में ‘खिलाड़ी’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘दलाल’, ‘वक्त हमारा है’, ‘मासूम’, ‘चाची 420’ आदि शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed