तेलंगाना के हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ रेप के बाद जली हुई लाश मिलने की खबर ने सबके हिला कर रख दिया। क्या आम और क्या खास, हर कोई इस घटना से गुस्से में है। हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की जा रही है।
हैदराबाद रेप: सलमान, वरुण समेत इन स्टार्स का फूटा गुस्सा, बोले- 'ये मानव रूप में शैतान हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यही वजह है कि ट्विटर पर #Nirbhaya, #RIPHumanity, #PunishRapistsInPublic टॉप ट्रेंड्स में शामिल है। इस क्रूर अपराध को जिस भयावह तरीके से अंजाम दिया गया, उसने पूरे भारत में लोगों को हिला दिया है। साउथ स्टार्स भी इस घटना से रोष में हैं और ट्वीट कर अपराधियों को फांसी पर चढ़ा देने की मांग कर रहे हैं।
साउथ सिनेमा की मशहूर गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने ट्विटर पर लिखा, 'पशु चिकित्सक के बाद कुछ ही दूरी पर पाया गया एक और बलात्कार पीड़िता? रिपोर्ट्स की मानें तो वह भी जल गई थी। #अहमदाबाद #शमशाबाद।' आगे उन्होंने लिखा, 'कई पुरुषों ने मुझसे कहना शुरू कर दिया है एक रेप की वजह से आप पूरे पुरुषों को दोषी नहीं ठहरा सकते। मैं उनको बताना चाहती हूं इसी बलात्कार की वजह से हममें से बहुत सी लड़कियां अपनी आजादी खो देती हैं।'
Another rape victim found within a short distance of the Veterinary Doctor? Reports say she was also burnt. #Hyderabad #Shamshabad
— Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) November 29, 2019
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) November 29, 2019
महानती के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुकीं कीर्ति सुरेश ने भी ट्वीट कर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा, 'सुनकर हैरान हूं कि एक डॉक्टर का रेप करके उसे जिंदा जला दिया गया। मैं निशब्द हूं। हैदराबाद जैसे सुरक्षित शहर में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। हमारा देश आखिर कब महिलाओं के लिए सुरक्षित होगा। मुझे कर्म पर भरोसा है।'