फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तुम्हारी सुलु' के प्रमोशन के मौके पर बोली विद्या- इस नए काम का मजा ले रही हूं

Mon, 16 Oct 2017 09:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 16 Oct 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
I am enjoying being a CBFC board member, says Vidya Balan
विद्या बालन की आने वाली फिल्म 'तुम्हारी सुलू' का ट्रेलर हाल ही में रीलिज हुआ। फिल्म में विद्या एक ऐसी हाउसवाइफ का किरदार निभा रही हैं, जो आगे चलकर रेडियो जॉकी बन जाती है। इसी साल अगस्त में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त इस अभिनेत्री को पुनर्गठित केंद्रीय प्रमाणन बोर्ड का हिस्सा बनाया गया था। विद्या बालन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की सदस्य भी हैं।
I am enjoying being a CBFC board member, says Vidya Balan
- फोटो : T-Series
क्या कहा विद्या ने ?
एक्ट्रेस विद्या बालन का कहना है कि वह अपनी नई भूमिका का लुत्फ उठा रही हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर विद्या ने संवाददाताओं को बताया, "मैं बोर्ड की सदस्य होने का लुत्फ उठा रही हूं। बहुत से लोगों को नहीं पता कि बोर्ड का सदस्य होने का मतलब क्या होता है। हम सभी फिल्में नहीं देखते हैं, सिर्फ जब कोई समस्या आती है तो हम फिल्म देखते हैं। इसलिए मैंने बहुत कम फिल्में देखी हैं जो एक अच्छी खबर है।"
I am enjoying being a CBFC board member, says Vidya Balan
तुम्हारी सुलु-पोस्टर - फोटो : T-Series
'हवा हवाई' में भी थिरकेंगी 
‘तुम्हारी सुलु’ में श्रीदेवी के लोकप्रिय गीत ‘हवा हवाई’ में थिरकती नजर आएंगी और उनका मानना है कि इस गाने पर थिरकना उनके लिए सम्मान की बात है। विद्या ने कहा कि उन्होंने 1987 में आई हिट फिल्म मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी पर फिल्माए गीत हवा हवाई को कई बार देखा और तुम्हारी सुलू में बेहतर प्रस्तुति देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
I am enjoying being a CBFC board member, says Vidya Balan
तुम्हारी सुलु-पोस्टर - फोटो : T-Series
‘मैं श्रीदेवी की बड़ी प्रशंसक हूं'
उन्होंने कहा, ‘मैं श्रीदेवी की बड़ी प्रशंसक हूं। यह फिल्म करते समय मैं नर्वस थी लेकिन फिर हमने हवा हवाई गीत में वही समां बांधने की कोशिश की जो उन्होंने मिस्टर इंडिया में बांधा था।’ विद्या ने तुम्हारी सुलु का ट्रेलर लांच करते हुए कहा, ‘इस गाने पर प्रस्तुति देना पूरी तरह श्रीदेवी को समर्पित है। हम इसका लुत्फ उठा रहे हैं। श्रीदेवी तो केवल एक ही हैं।’
विज्ञापन
I am enjoying being a CBFC board member, says Vidya Balan
तुम्हारी सुलु - फोटो : T-Series
ट्रेलर को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
विद्या की फिल्म 'तुम्हानी सुलु' का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हुआ और दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है तो विद्या सुलु नामक एक हाउसवाइफ के रोल में नजर आ रही है जो अपने पति और बेटे के साथ रहती है। 'तुम्हारी सुलु' 17 नवंबर को रीलिज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed