बॉलीवुड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार अभिनेता ने 'इंडियन 2' स्टार कमल हासन के साथ अपने लंबे समय के कनेक्शन के बारे में बात की। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कमल द्वारा दिए गए उस टास्क का भी खुलासा किया, जिसे वह पूरा नहीं कर सके।
Nawazuddin Siddiqui: 'मैं नहीं कर सका...,' कमल हासन के जरिए दिए गए इस टास्क में फेल हो गए थे नवाजुद्दीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मफेयर से बात करते हुए, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 2001 में कमल की फिल्म 'अभय' (आलावंदन) के लिए संवाद कोच के रूप में काम करने के अनुभव को याद किया। उन्होंने कहा, 'मुझे कमल हासन साहब पसंद हैं। मैं उनकी फिल्म अभय के लिए संवाद कोच भी था। मैं तब बेरोजगार था इसलिए मैं इस तरह के कार्यक्रम चुनता था। एनएसडी के एक वरिष्ठ ने मुझसे पूछा कि क्या मैं दक्षिण में काम करना चाहता हूं। इसी तरह मैंने फिल्म में हिंदी संवादों के लिए काम किया।'
उन्होंने आगे कहा, 'फिर इन अवसरों के माध्यम से मैं कमल हासन के साथ बातचीत कर सका। एक बार, मैंने उनके लिए तुगलक का भाषण प्रस्तुत किया, मुझे इस पर बहुत गर्व था। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं एक ही चीज को 10 अलग-अलग तरीकों से प्रस्तुत कर सकता हूं। मैंने कहा कि मैं ज्यादा से ज्यादा इसे 3 से 4 तरीके से पेश कर सकता हूं। हालांकि, वह ऐसा कर सकते हैं, वह एक डांसर हैं और उनका अपने पूरे शरीर पर नियंत्रण है, वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं।'
Bad Newz: ‘बैड न्यूज’ की स्क्रीनिंग’ में जमीन पर उतर आए सितारे, बॉलीवुड सेलेब्स की सजी महफिल
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक अन्य इंटरव्यू में फिल्म 'हे राम' से अपने दृश्यों को संपादित किए जाने का उल्लेख किया था। इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण भूमिका थी। मुझे भीड़ के हमले का शिकार बनना था, जिसे कमलजी बचाते हैं। मैं अपने आदर्श के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के इस अवसर को लेकर उत्साहित था। हालांकि, मेरा सीन काट दिया गया जिसके बाद मैं फूट-फूट कर रोया। मुझे याद है कि मुझे कमल जी की बेटी श्रुति ने सांत्वना दी थी। कमल जी ने मेरी भूमिका काट दी थी, लेकिन मेरे दिल में उनके प्रति कोई दुर्भावना नहीं थी।'
The Boys Season 4: प्राइम वीडियो शो का ट्रंप पर जानलेवा हमले से कनेक्शन, बदला एपिसोड का नाम, सफाई भी जारी की
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'द लंचबॉक्स', 'रमन राघव 2.0' और 'मंटो' जैसी फिल्मों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही 'बोले चूड़ियां', 'अदभुत', 'नूरानी चेहरा' और 'संगीन' में नजर आएंगे।
Dune-Prophecy: ड्यून प्रोफेसी का नया टीजर जारी, दमदार लुक में नजर आईं तब्बू