{"_id":"5bfd2787bdec2241b30270f5","slug":"i-thought-varun-dhawan-would-get-a-job-in-a-bank-david-dhawan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टिंग में पास वरुण धवन इस एग्जाम में हो गए थे फेल, वजह जान चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टिंग में पास वरुण धवन इस एग्जाम में हो गए थे फेल, वजह जान चौंक जाएंगे आप
Tue, 27 Nov 2018 04:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Varun Dhawan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके एक्टर वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने गोवा में चल रहे 49वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा, करन जौहर वरुण को बॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते थे, लेकिन वरुण बैंक में जॉब करना चाहते थे। एक बार बैंक जॉब के लिए एग्जाम देने भी गए थे लेकिन वो उसमें कामयाब नहीं हुए थे।
2 of 4
varun dhawan
अभिनेता वरुण धवन गोवा में चल रहे 49वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ उनके पिता डेविड धवन के भी मौजूद थे। वरुण ने कहा, मैंने साल 2011 में आई फिल्म धोबी घाट के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन मुझे वह रोल नहीं मिला, मैं उस समय बहुत उदास हो गया था। वरुण के इस जवाब पर डेविड धवन ने कहा, मैंने जब इसको अप्सेट देखा तो कहा कि तुमको धोबी घाट जैसी फिल्में नहीं करनी चाहिए।
3 of 4
varun dhawan
करियर की शुरुआत में इस तरह की मूवी करने से बचना चाहिए। पिता डेविड की मानें तो वरुण कभी भी फिल्मों में काम नहीं करना चाहते थे। वह अपना एक चैनल चलाना चाहते थे। जहां वह अपना शो होस्ट कर सकें। डेविड ने आगे कहा कि, करन जौहर वरुण को बॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते थे। मैंने वरुण से कहा कि करण के साथ काम करना तुम्हारे लिए सही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
varun dhawan
अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच चर्चा में रहने वाले वरुण धवन ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वरुण ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है।अभिनेता वरुण धवन ने हाल ही में बताया था कि, उनका झुकाव पहले लीक से हटकर कहानी वाली फिल्मों की तरफ था और वह अपनी क्षमता के अनुसार अनुराग कश्यप के निर्देशन में फिल्म उद्योग में आने के लिए कुछ भी कर सकते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।