{"_id":"5bfd26a9bdec2241ad18acd3","slug":"salman-khan-gives-big-gift-to-deepika-padukone-after-her-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण को सलमान खान की तरफ से मिलेगा ये शानदार गिफ्ट, कटरीना कैफ भी प्लान में हैं शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण को सलमान खान की तरफ से मिलेगा ये शानदार गिफ्ट, कटरीना कैफ भी प्लान में हैं शामिल
Tue, 27 Nov 2018 04:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan deepika padukone
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद अब फैंस को 28 नवंबर को होने जा रहे रिसेप्शन का इंतजार है । इसके बाद 1 दिसंबर को भी एक रिसेप्शन होगा । ये दोनों रिसेप्शन मुंबई के ग्रांड हयात होटल में होंगे । इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है ।
2 of 5
salman khan katrina kaif
- फोटो : instagram
खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर ने कटरीना कैफ को भी रिसेप्शन का न्योता भेजा है । कटरीना भी इस पार्टी में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । कटरीना, सलमान खान के साथ 1 दिसंबर वाले रिसेप्शन में शामिल हो सकती हैं ।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
इसके अलावा सलमान खान के गिफ्ट का भी खुलासा हो गया है । दीपिका को उनकी शादी के मौके पर सलमान एक शानदार गिफ्ट देने वाले हैं । दरअसल, सलमान, दीपिका को अपनी एक फिल्म का ऑफर देंगे जो 'टाइगर जिंदा है' की सीक्वल होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण और सलमान खान इस फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं । बॉलीवुड गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में दीपिका का केवल कैमियो ही होगा । लीड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ही होंगी । अब देखना ये है कि दीपिका, सलमान खान के साथ कैमियो करने के लिए तैयार होंगी या नहीं ।
विज्ञापन
5 of 5
ranveer singh deepika padukone
- फोटो : instagram
बता दें कि, दीपिका ने सलमान खान के साथ अभी तक कोई भी फिल्म नहीं की है । अब फैंस को उम्मीद है कि दोनों साथ में नजर आ सकते हैं । फिल्म में कटरीना और दीपिका को एक साथ देखना भी काफी दिलचस्प होगा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।