फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ibrahim Ali Khan: 21 साल के हुए सैफ के लाडले इब्राहिम अली खान, मां अमृता सिंह ने शेयर किया यादों का गुलदस्ता, कहा-'तुम मेरी जिंदगी की रोशनी हो'

Sat, 05 Mar 2022 06:52 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 06:52 PM IST
विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan birthday amrtia singh Sara Ali Khan, Kareena Kapoor Heartwarming Wishes For The Birthday Boy
इब्राहिम अली खान - फोटो : insta

सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान आज 21 साल के हो गए हैं। इब्राहिम के जन्मदिन पर मां अमृता सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर कई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं या यूं कहें कि यादों का गुलदस्ता साझा किया है। अमृता ने इब्राहिम के बचपन से लेकर बड़े होने तक की कई तस्वीरें शेयर करते हुए बेहद ही दिल छू लेने वाला मैंसेज लिखा है। इसके अलावा बहन सारा अली खान और करीना कपूर खान ने भी इब्राहिम को पोस्ट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Ibrahim Ali Khan birthday amrtia singh Sara Ali Khan, Kareena Kapoor Heartwarming Wishes For The Birthday Boy
इब्राहिम अली खान, सारा अली खान, अमृता सिंह - फोटो : insta

बेटे के जन्मदिन पर शेयर किया खास मैसेज-
अमृता सिंह ने अपने बेटे इब्राहिम अली खान की जो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें इब्राहिम बेहद ही छोटे हैं। इनमें वह बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। एक तस्वीर में अमृता इब्राहिम के साथ नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अमृता सिंह ने लिखा, 'मेरे अतुल्य बेटे को जन्मदिन की बधाई, तुम मेरे जीवन में प्रकाश हो, जो मुझे हर रोज ऊपर उठाते हैं!

Ibrahim Ali Khan birthday amrtia singh Sara Ali Khan, Kareena Kapoor Heartwarming Wishes For The Birthday Boy
सार अली खान, इब्राहिम अली खान - फोटो : insta
सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम अली खान के बीच अक्सर बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों एक दूसरें संग अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इब्राहिम के जन्मदिन पर भी सारा अली खान ने एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में दोनों को किसी नदी के पास मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में मां अमृता सिंह की आवाज आ रही है, जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, मेरे वाबरे बच्चे...सारा अली खान और इब्राहिम अली खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan birthday amrtia singh Sara Ali Khan, Kareena Kapoor Heartwarming Wishes For The Birthday Boy
इब्राहिम अली खान - फोटो : insta

सारा अली खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने भाई के लिए प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मेरे छोटे भाई को 21वां जन्मदिन मुबारक हो! मैं मम्मी मेरे दर्शकों को नमस्ते कह रही हैं और आप दोनों आज मेरे बिना मना रहे हैं- तो यह प्रमुख FOMO है। आई लव यू इग्गी पॉटर। आज तुम्हारी बहुत याद आ रही है। हमेशा क्रेजी बने रहें फिर भी क्रमबद्ध, कभी सिली, अभी तक उज्ज्वल, कष्टप्रद अभी तक सहायक और मूल रूप से सबसे अच्छा!

विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan birthday amrtia singh Sara Ali Khan, Kareena Kapoor Heartwarming Wishes For The Birthday Boy
सैफी अली खान, इब्राहिम और तैमूर - फोटो : insta

करीना कपूर ने भी दी जन्मदिन की बधाई-
भले ही करीना कपूर सैफ की दूसरी पत्नी हैं, लेकिन सारा और इब्राहिम के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है और अक्सर फैमिली फंक्शन पर सब साथ दिखाई देते हैं। इब्राहिम के जन्मदिन के मौके पर करीना ने भी उन्हें विश किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed