फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान खान ने किया शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Sat, 05 Mar 2022 06:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 05 Mar 2022 06:32 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे देख के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। फैंस बीते कई समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर अक्सर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की शादी को लेकर कई अफवाहें सामने आती रहती है।

विज्ञापन
Is Salman Khan got married? The actor made a shocking disclosure about his marriage by sharing a video
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे देख के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। फैंस बीते कई समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर अक्सर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की शादी को लेकर कई अफवाहें सामने आती रहती है। इसी क्रम में बीते दिनों भी सलमान की शादी से जुड़ी एक फेक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन बाद में इस तस्वीर का सच सबके सामने आ गया। 

इसी बीच अब सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भाईजान अपनी शादी से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान खुद इस बात को स्वीकारते नजर आ रहे हैं कि उनकी शादी हो चुकी है।

Is Salman Khan got married? The actor made a shocking disclosure about his marriage by sharing a video
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वीडियो को सलमान खान से अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में एक नहीं बल्कि दो सलमान खान नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां 'हम आप के हैं कौन' फिल्म के यंग सलमान खान दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर अब के सलमान नजर आ रहे हैं। 

Is Salman Khan got married? The actor made a shocking disclosure about his marriage by sharing a video
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में यंग वाले सलमान खान आज के सलमान से पूछते हैं और शादी...तो इस पर आज के सलमान जवाब में कहते हैं, हो गई। वीडियो में सलमान के इस जवाब को सुन फैंस दंग रह गए हैं। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख एक बार फिर सलमान की शादी को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is Salman Khan got married? The actor made a shocking disclosure about his marriage by sharing a video
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान के इस वीडियो को देख फैंस कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो अभिनेता के एक एड फिल्म का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, हुई या ना हुई, जानने के लिए परसों देखो।" इसके साथ ही उन्होंने साथ में हैशटैग एड भी लिखा है। इस वीडियो में सलमान एक टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जिस पर पेप्पी कोला लिखा है।

विज्ञापन
Is Salman Khan got married? The actor made a shocking disclosure about his marriage by sharing a video
सलमान खान और सोनाक्षी - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। सामने आई इस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा था कि सलमान और सोनाक्षी ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। हालांकि, बाद में यह फोटो फेक निकली। साथ ही अभिनेत्री सोनाक्षी ने भी इस खबर को खारिज करते हुए  नाराजगी जाहिर की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed