सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान हिंदी सिनेमा कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। उनकी पहली फिल्म 'नादानियां' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर भी हैं।
Nadaaniyan: करोड़ों की कार छोड़कर ऑटो में दिखे इब्राहिम और खुशी, 'नादानियां' का अलग अंदाज में किया प्रचार
Nadaaniyan: फिल्म नादानियां में इब्राहिम अली खान और खुशी कूपर नजर आने वाले हैं। दोनों ने इस फिल्म का अब प्रचार शुरू कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'नादानियां' एक प्यारी सी लव स्टोरी है, जिसमें दर्शकों को प्रेम और भावनाओं के विभिन्न पहलू देखने को मिल सकते हैं। घोषणा के समय से ही इस फिल्म की चर्चा जोरों पर है। इस बीच फिल्म के प्रचार के लिए इब्राहिम और खुशी दोनों ही पूरे जोश के साथ मैदान में उतर चुके हैं।
TRP This Week: रुपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’ टॉप पर, जानिए बाकी सीरियल्स ने टीआरपी लिस्ट में पाई कौन सी जगह
हाल ही में दोनों ने वैलेंटाइन वीक के दौरान अपनी फिल्म का प्रचार करने का बेहतरीन तरीका चुना है। दोनों ऑटो में बैठकर दिलचस्प अंंदाज में फिल्म का प्रचार करते दिखे। प्रचार के दौरान इब्राहिम अली खान बेहद स्टाइलिश लुक में थे। उन्होंने डेनिम के साथ व्हाइट टी-शर्ट और ब्राउन शर्ट पहन रखी थी, जो उन्हें कूल और कैजुअल लुक दे रहा था।
वहीं, खुशी कपूर भी डेनिम के साथ एक टॉप पहनकर कैजुअल और क्यूट नजर आ रही थीं। खुशी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'लवयापा' रिलीज हुई है। इस फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी हैं। यह भी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है।
हालांकि, दर्शकों को फिल्म ज्यादा पसंद नहीं आई है। फिल्म ने अब तक 10 करोड़ रुपये का कारोबार भी नहीं किया है। इससे पहले खुशी जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आई थीं। यह फिल्म भी सीधा ओटीटी पर प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
संबंधित वीडियो