पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ibrahim Ali Khan-Palak: बॉयफ्रेंड इब्राहिम संग नए साल का जश्न मनाकर मुंबई लौंटी पलक? एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Thu, 02 Jan 2025 12:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 02 Jan 2025 12:56 PM IST
सार

Ibrahim Ali Khan-Palak Tiwari: नवाब खानदान के 10वें नवाब सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान नए साल की छुट्टियां मनाकर मुंबई लौट आए हैं। इस दौरान इब्राहिम को उनकी कथित गर्लफ्रेंड पलक तिवारी के साथ एयरपोर्टस पर साथ देखा गया।

विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan with rumored Girlfriend Palak Tiwari return to Mumbai from New Year vacation as per report
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम
कथित लवबर्ड्स इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर मैचिंग आउटफिट में एक साथ देखा गया, जब वे नए साल की छुट्टियां मनाकर वापस मुंबई लौटे।

 
Ibrahim Ali Khan with rumored Girlfriend Palak Tiwari return to Mumbai from New Year vacation as per report
क्या साथ में नए का साल का जश्न मना कर लौटे हैं इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@iakpataudi, palaktiwarii
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपने खास लोगों और परिवार के साथ नए साल 2025 का जश्न मनाने के लिए छुट्टियां मना रहे थे। हाल ही में इब्राहिम अली खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्हें कथित गर्लफ्रेंड पलक तिवारी के साथ काले रंग की ड्रेस में देखा गया। कथित तौर पर यह जोड़ा गोवा की छुट्टियों से लौटा है।
 
Ibrahim Ali Khan with rumored Girlfriend Palak Tiwari return to Mumbai from New Year vacation as per report
एयरपोर्टस पर साथ दिखे इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
1 जनवरी, 2025 की शाम को, इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को लगभग एक ही समय पर मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजा ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इब्राहिम को काले रंग की हुडी और मैचिंग पैंट के साथ सफेद जूते पहने देखा गया। इब्राहिम ने अपने लुक को सिल्वर वॉच और ब्लैक शेड्स से पूरा किया। पलक ने फुल-स्लीव ब्लैक टॉप और ब्लू डेनिम जींस के साथ ब्लैक फ्लैट्स पहने हुए थे। उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे, ब्लैक ग्लेयर्स और घड़ी पहनी हुई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan with rumored Girlfriend Palak Tiwari return to Mumbai from New Year vacation as per report
इब्राहिम और पलक - फोटो : इंस्टाग्राम@iakpataudi, palaktiwarii
दोनों अलग-अलग एयरपोर्ट से बाहर आए, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे दोनों नए साल का जश्न एक साथ मनाकर गोवा से लौटे हैं। इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी के डेटिंग की खबरें पिछले कुछ समय से आ रही हैं। हालांकि दोनों ने ही आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्हें पहले भी कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। 
Shah Rukh Khan: किंग खान ने सॉफ्ट ड्रिंक-स्मोकिंग को लेकर कही यह खास बात? बोले- यह लोगों को जहर दे रहा है...
विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan with rumored Girlfriend Palak Tiwari return to Mumbai from New Year vacation as per report
छुट्टियों के दौरान पलक और इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम@iakpataudi, palaktiwarii
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पलक तिवारी की मां और अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने कहा कि उनकी बेटी के लिंकअप की अफवाहों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। काम की बात करें तो पलक तिवारी ने सलमान खान स्टारर 2023 की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस बीच, इब्राहिम अली खान सरजमीन के साथ अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए कमर कस रहे हैं। कायोज ईरानी द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
Game Changer: आज इस समय पर रिलीज होगा गेम चेंजर का ट्रेलर, राम चरण-कियारा आडवाणी का दिखेगा धांसू अंदाज
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed