{"_id":"5c553481bdec2273606043ab","slug":"if-get-chance-rajkumar-rao-will-play-gay-partner-with-ranveer-singh-role-in-homosexuality-story-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समलैंगिकता पर फिल्म बने तो किस एक्टर को 'गे पार्टनर' बनाना चाहेंगे राजकुमार, खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
समलैंगिकता पर फिल्म बने तो किस एक्टर को 'गे पार्टनर' बनाना चाहेंगे राजकुमार, खुद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rajkumar rao
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म समलैंगिकता जैसे गंभीर विषय पर आधारिक है। फिल्म में सोनम कपूर, अनिल कपूर और जूही चावला जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में सोनम कपूर लेस्बियन की भूमिका निभा रही हैं।
2 of 5
ranveer singh
- फोटो : file photo
इस बीच फिल्म के एक्टर राजकुमार राव ने कहा है कि अगर वह लड़कों के समलैंगिकता पर फिल्म बनती है तो वह अपने पार्टनर के लिए सबसे बेहतर एक्टर रणवीर सिंह को मानते हैं। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार जब उनसे पूछा गया कि समलैंगिकता जैसे विषय पर अगर फिल्म बनती है तो वह अपने पार्टनर के लिए रणवीर सिंह को चुनेंगे।
3 of 5
ranveer singh
- फोटो : file photo
पता हो कि रणवीर सिंह और राजकुमार राव दोनों ने ही इससे पहले समलैंगिक विषय पर बनी फिल्मों में काम किया है। राजकुमार राव हंसल मेहता की फिल्म 'अलीगढ़' में एक पत्रकार की भूमिका में थे। इसमें मनोज वाजपेयी ने गे का किरदार किया था। वहीं रणवीर सिंह पिछले साल आई फिल्म 'पद्मावत' में समलैंगिक के रोल में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rajkumar rao
- फोटो : file photo
राजकुमार राव के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। वहीं हाल ही में राजकुमार राव ने यह भी बताया था कि पिछले साल आई उनकी फिल्म 'फन्ने खां' में ऐश्वर्या राय के साथ उनके रोमांटिक सीन को फिल्माया गया तो वह उस समय काफी घबराए हुए थे। राजकुमार राव ने बताया कि ऐश्वर्या राय बच्चन उनका शुरू से क्रश रही हैं। ऐसे में फिल्म में उनके साथ रोमांटिक सीन फिल्माना किसी सौभाग्य से कम नहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
ranveer singh
- फोटो : file photo
वहीं बात करें रणवीर सिंह को तो इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म 'गली बॉय' की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का म्यूजिक लांच किया गया। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'गली बॉय' में रणबीर सिंह के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट और कल्की केकलां मुख्य भूमिका में हैैं। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।