शिल्पा शेट्टी की बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। शमिता इस वक्त थाईलैंड के फुकेट में हैं। जहां शिल्पा शेट्टी समेत उनकी कई दोस्त भी मौजूद हैं। बता दें कि शमिता ने बॉलीवुड में फिल्म मोहब्बतें से एंट्री की थी। फिल्मों के अलावा वो बिग बॉस समेत कई रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं।
बर्थडे पर शमिता शेट्टी ने बहन-जीजा, दोस्तों के साथ जमकर की मस्ती, थाइलैंड से सामने आईं ऐसी तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने जन्मदिन पर शमिता शेट्टी ने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। शमिता और उनके सभी दोस्तों ने एक जैसी व्हाइट ड्रेस पहन रखी है। साथ ही हैट लगाकर सभी कूल लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पीछे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी दिख रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर शमिता का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शमिता चाइनीज लैंम्प लिए हुए हैं। पोस्ट शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'अब तुम 18 साल की हो गई हो और वोट भी दे सकती हो। ऐसे में मैं तुम्हें दुनिया की सबसे बेस्ट सिस्टर के लिए वोट देती हूं। जन्मदिन मुबारक। दुनिया को भी ऐसे ही रौशन करती रहो।'
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
गौरतलब है कि शमिता का जन्म मेंगलुरु में हुआ था। शमिता ने अपनी पढ़ाई सेंट एंथोनी गर्ल्स हाईस्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने सीडेनहम कॉलेज मुंबई से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। अपनी पहली फिल्म के लिए शमिता को आईफा बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया था।
शमिता एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। शमिता अभी अपने करियर में उड़ान भरने की कोशिश कर ही रही थीं कि वो अचानक एक कंट्रोवर्सी में फंस गईं। एक फोटोग्राफर ने उनकी आपत्तिजनक स्थिति में फोटो खींच ली। इस फोटो ने काफी बवाल मचाया और शमिता काफी परेशान हुई थीं।