सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में पहले ही हो चुका है सुहाना का डेब्यू, शाहरुख खान ने इंटरव्यू में बताई सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 02 Feb 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan reaveald that suhana khan was assistant director of film zero
शाहरुख सुहाना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने बच्चों से कितना प्यार करते हैं ये तो बात जगजाहिर है। बिजी शेड्यूल के बीच भी शाहरुख  अपने परिवार के लिए कुछ वक्त जरूर निकालते हैं। अपने बच्चों की परवरिश पर शाहरुख और गौरी खान बहुत ध्यान देते हैं। शाहरुख चाहते हैं कि उनकी बेटी सुहाना एक्टिंग में अपना करियर बनाए और बेटा आर्यन डायरेक्टर बने। अबराम को लेकर शाहरुख कहते हैं कि वो टेनिस प्लेयर बनकर ज्यादा कूल दिखेंगे। बीते दिनों शाहरुख ने 'फिल्म फेयर' को दिए एक इंटरव्यू में सुहाना को लेकर खुलकर बात की और इस दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा भी किया।

Trending Videos
shahrukh khan reaveald that suhana khan was assistant director of film zero
Suhana And Shahrukh Khan

शाहरुख खान ने कहा, 'हां सुहाना एक्टिंग करना चाहती हैं लेकिन उससे पहले उन्हें 3-4 साल की ट्रेनिंग की जरूरत है। अभी वो लंदन में थियेटर कर रही हैं। उम्मीद है कि वो जल्द ही अमेरिका शिफ्ट होंगी। वह एक्टिंग सीखने यहां आई थीं। इसलिए उन्हें फिल्म के सेट पर समय बिताने की जरूरत थी। सुहाना ने गुरिंदर चड्ढा के साथ लंदन में भी कुछ काम किया है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Suee Bebe 💛 Spam this Emoji " 💛💛 " will screenshot ur comment and Post in Story 💛

A post shared by suhana khan (@suhanakha2) on

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan reaveald that suhana khan was assistant director of film zero
सुहाना खान
शाहरुख ने खुलासा किया कि फिल्म 'जीरो' में सुहाना खान असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। उन्होंने कहा, 'हम जीरो के लिए एक गाना शूट कर रहे थे। मैं चाहता था कि वह कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा को देखें क्योंकि दोनों ही अलग-अलग तरह के कलाकार हैं। कैटरीना का अपना आकर्षण है और अनुष्का का अपना तरीका है। लेकिन उन्होंने इसके बजाय मुझे घर से समय पर लाने के लिए सहायक निर्देशक के रूप में रखा। वह कहती थीं, 'पापा, शॉट तैयार है' 

shahrukh khan reaveald that suhana khan was assistant director of film zero
suhana khan

शाहरुख ने आगे कहा, 'उन्हें पहले अपनी शिक्षा खत्म करने की जरूरत है। शिक्षा औपचारिकता करती है और आपके शिल्प को बेहतर बनाती है। वह स्टेज, स्ट्रीट थिएटर करना चाहती है। दुनिया भर में बहुत सारे अवसर हैं। भारत में, मुझे लगता है कि हम अभिनय नहीं सीखते, हम सिर्फ मान प्रतिभा को ग्रहण करते हैं।'

विज्ञापन
shahrukh khan reaveald that suhana khan was assistant director of film zero
सुहाना खान

करण जौहर और रोहित शेट्टी सुहाना को लॉन्च करने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं मगर वह मसाला फिल्मों से शुरुआत नहीं करना चाहती हैं। ऐसे में शाहरुख ने सुहाना को लॉन्च करने की जिम्मेदारी संजय लीला भंसाली के कंधों पर डाली है। उन्होंने भंसाली से कहा है कि वह कोई गैर-पारंपरिक सुहाना के लिए ढूंढें। भंसाली ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह ऐसा ही करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed