सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर 'एक लड़की को देखा...' की धीमी शुरुआत, जानें कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 02 Feb 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
ek ladki ko dekha toh aisa laga movie box office collection day 1
ek ladki ko dekha toh aisa laga - फोटो : file photo

अनिल कपूर और सोनम कपूर स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा बीते शुक्रवार रिलीज हो गई। अलग कहानी होने की वजह से क्रिटिक्स इसकी खूब सराहना कर रहे हैं। अब देखना होगा कि दर्शकों को ये फिल्म कितना रास आती है।

Trending Videos
ek ladki ko dekha toh aisa laga movie box office collection day 1
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga - फोटो : twitter

बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल विक्की कौशल की उरी ने धमाल मचा रखा है। रिलीज के 22 दिन बाद भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। यही नहीं एक हफ्ते पहले रिलीज हुई कंगना रनौत की मणिकर्णिका के कलेक्शन पर भी उरी की वजह से असर देखने को मिला है। ऐसे में फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के लिए राह इतनी भी आसान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ek ladki ko dekha toh aisa laga movie box office collection day 1
ek ladki ko dekha toh aisa laga - फोटो : social media

फिल्म को उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग डे पर शुरुआत नहीं मिली। ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने बताया कि 2.5 से 3 करोड़ तक के बिजनेस का अनुमान है। फिल्म पहले ही डिजटल और सैटेलाइट के जरिए 24 से 25 करोड़ तक की कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म में अनिल और सोनम के अलावा जूही चावला, राजकुमार राव भी अहम भूमिका में हैं।

ek ladki ko dekha toh aisa laga movie box office collection day 1
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga - फोटो : social media

शैली चोपड़ा धार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का विषय काफी चर्चा में है। इसमें सोनम कपूर एक लेस्बियन के किरदार में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा हैं। बता दें कि शैली चोपड़ा विधु की बहन हैं। फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का टाइटल अनिल कपूर-मनीषा कोइराला की ही हिट फिल्म 1942 अ लव स्टोरी के पॉपुलर गाने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से लिया गया है।

विज्ञापन
ek ladki ko dekha toh aisa laga movie box office collection day 1
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga - फोटो : amar ujala

इससे पहले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राजकुमार हिरानी भी इस फिल्म से जुड़े हुए थे। फिल्म के शुरुआती पोस्टर में तो राजकुमार हिरानी का नाम बतौर प्रोड्यूसर लिखा हुआ था लेकिन बाद में हटा दिया गया। बाद में खुलासा हुआ कि संजू फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने हिरानी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप के बाद फिल्ममेकर्स ने हिरानी का नाम हटाने का फैसला किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed