{"_id":"5c552dfdbdec2273aa6badc7","slug":"sexual-harassment-complaint-filed-against-choreographer-salman-yusuff-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड एक्टर सलमान के खिलाफ पुलिस थाने पहुंची यौन उत्पीड़न की शिकायत, जांच शुरू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड एक्टर सलमान के खिलाफ पुलिस थाने पहुंची यौन उत्पीड़न की शिकायत, जांच शुरू
Sat, 02 Feb 2019 11:13 AM IST
शिप्रा सक्सेना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
salman yusuf khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर और मशहूर कॉरियोग्राफर सलमान युसुफ खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। उनके खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। खबरों की मानें तो महिला ने सलमान और उनके भाई के ऊपर गलत तरह से छूने का आरोप लगाया है। सलमान युसुफ खान भारत के जाने-माने डांसर हैं। वह 'डांस इंडिया डांस' सीजन 1 के विनर भी रह चुके हैं।
salman yusuf khan
- फोटो : file photo
कहा जा रहा है कि जिस महिला ने सलमान और उनके भाई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है वह खुद भी डांसर है। एफआईआर के मुताबिक सलमान युसुफ खान के मैनेजर ने महिला को उस वक्त संपर्क किया था जब वह अगस्त 2018 में काम की वजह से लंदन गई थीं। खबर के मुताबिक कॉफी शॉप पर मुलाकात के बाद सलमान ने अपने साथ परफॉर्म करने की बात कही थी।
salman yusuff khan
- फोटो : file photo
महिला के मुताबिक जब उन्हें सलमान ने घर छोड़ा तो गलत तरह से छुआ। पीड़िता के मुताबिक उनके विरोध पर सलमान ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में यह सब तो चलता है। शो दुबई में 30 अगस्त को होना था। शो में हिस्सा लेने के लिए जैसे ही पहुंचे तो सलमान ने उन्हें भाई से मिलवाया। रिपोर्ट के अनुसार शो के बाद कार में वापस आते वक्त सलमान और उनके भाई ने गलत तरह से छुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman yusuff khan
- फोटो : file photo
शिकायकर्ता के मुताबिक सलमान और उनकी टीम ने बाद में उन्हें बहुत परेशान किया। यहां तक कि गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी भी दी। आरोप है कि जबरदस्ती उनका कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म किया गया और उनको और उनके ट्रूप को वापस मुंबई के टिकट दे दिए।
विज्ञापन
salman yusuff khan
- फोटो : file photo
साल 2013 में उन्होंने रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इन सबके अलावा सलमान 'डार्लिंग', 'जीद', 'दिल जंगली' और 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' जैसी फिल्मों में कॉरियोग्राफर की भूमिका निभा चुके हैं।