{"_id":"5c551e91bdec22739e2a4e15","slug":"vidya-balan-said-women-get-naughtier-and-hotter-after-40-they-just-dont-care-anymore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"40 के बाद ऐसा महसूस करती हैं विद्या बालन, बोलीं- 'उम्र बढ़ने के साथ महिलाएं...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
40 के बाद ऐसा महसूस करती हैं विद्या बालन, बोलीं- 'उम्र बढ़ने के साथ महिलाएं...'
Sat, 02 Feb 2019 10:21 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
vidya balan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत हीरोइन विद्या बालन ने महिलाओं की उम्र को लेकर बड़ी बात कही है। बीते 1 जनवरी को उन्होंने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर वह बेहद अलग अंदाज और लुक में नजर आईं। बर्थडे की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुईं। 40 साल पूरे होने पर उन्होंने महिलाओं को लेकर ढेरों बातें की।
vidya balan
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार,विद्या बालन का मानना है कि 40 साल के बाद महिलाएं काफी शरारती हो जाती हैं। उनका कहना है कि इस उम्र के बाद महिलाएं ज्यादा चिंता नहीं करती हैैं और जिंदगी को पहले से भी ज्यादा खास तरीके से जीने की कोशिश करने लगती हैं। साथ ही विद्या बालन ने कहा कि 40 के बाद महिलाएं हॉट हो जाती हैं।
vidya balan
- फोटो : file photo
अपनी बात को विस्तार में बताते हुए उन्होंने कहा- 'हां मैं मानती हूं कि 40 की उम्र के बाद महिलाएं शरारती के साथ हॉट हो जाती हैैं, आमतौर पर इस उम्र से पहले महिलाएं थोड़ी शर्मीली होती हैैं और सेक्स का आनंद नहीं ले पाती हैं। लेकिन 40 की उम्र सबसे बेहतर होती है जब आप बिल्कुल बेपरवाह होकर जिंदगी को समझती और जीती हैैं। अगर आप ज्यादा चिंता करने लगती हैं तो आपके पास जिंदगी जिने के लिए ज्यादा पल नहीं होते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
vidya balan
- फोटो : Instagram
तुम्हारी सुलु एक्ट्रेस आगे कहती हैैं- 'मैं अपनी जिंदगी में पीछे की तरफ जा रही हूं, मैं कोशिश करती हूं कि मैं गंभीर हो संकू लेकिन सब कुछ भूलकर मैं आज अपनी जिंदगी का आनंद लेने लगी हूं। मेरे कंधों पर दुनिया के किसी भी तरह के भार की चिंता नहीं है। जब मैं 20 साल की थी तो मैं अपनी सपनों को लेकर परेशान थी, 30 की हुई तो मैंने खुद को जाना और 40 के बाद मैं अपनी जिंदगी से बहुत प्यार करने लगी हूं।'
विज्ञापन
vidya balan
- फोटो : file photo
विद्या बालन के वर्क फ्रेंट की बात करने तो, वह जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू,सोनाक्षी सिन्हा और निथिया मेनन जैसी हीरोइनें मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है लेकिन इसकी कहानी रचने की प्रेरणा 2016 की हॉलीवुड फिल्म हिडन फिगर्स से ली गई है। हिडन फिगर्स अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की उन अश्वेत महिला गणितज्ञ-वैज्ञानिकों की सच्ची कहानी थी, जिनके ज्ञान की बदौलत अमेरिका ने अंतरिक्ष की रेस में तत्कालीन सोवितय संघ को पीछे छोड़ा था।