{"_id":"5c551c73bdec22737f732c99","slug":"jaya-prada-reveals-want-to-commit-suicide-and-here-her-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 साल पहले जया प्रदा इस वजह से करना चाहती थीं सुसाइड, रहस्य से कम नहीं रही निजी जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
10 साल पहले जया प्रदा इस वजह से करना चाहती थीं सुसाइड, रहस्य से कम नहीं रही निजी जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
jaya prada
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस से पॉलीटिशियन बन चुकीं जया प्रदा वैसे तो लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं हालांकि वो राजनीति के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। जया प्रदा मुंबई में क्वींसलाइन लिटरेचल फेस्टिवल में पहुंचीं और निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। जया प्रदा ने बताया कि किस तरह लोगों ने उनका और अमर सिंह का नाम जोड़ा। जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने सुसाइड करने की सोची थी।
2 of 5
jaya prada, amar singh
- फोटो : file photo
जया प्रदा ने बताया कि, 'मेरे जीवन में कई लोगों ने मेरी मदद की है और अमर सिंह जी मेरे गॉडफादर हैं। अमर सिंह डायलिसिस पर थे और उनके साथ मेरी तस्वीरों को गलत तरीके से फैलाया गया। मैं रो रही थी और कह रही थी कि अब मुझे और नहीं जीना है, मैं आत्महत्या करना चाहती हूं। मैं सदमे में थी और किसी ने मेरा समर्थन नहीं किया। डायलिसिस से आने पर सिर्फ अमर सिंह जी मेरे साथ खड़े हुए, मेरा समर्थन किया।' बता दें कि जया प्रदा ने साल 2009 चुनाव में आजम खान पर अश्लील तस्वीरें फैलाने का आरोप लगाया था।
3 of 5
jaya prada
- फोटो : file photo
जया प्रदा अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बात करती हैं। उन्होंने 1986 में प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से शादी की। जया प्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं। श्रीकांत की पहली पत्नी चंद्रा से 3 बच्चे हैं। उस वक्त जया प्रदा की शादी से काफी विवाद भी खड़ा हुआ था क्योंकि श्रीकांत ने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया और जया प्रदा से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jaya prada
- फोटो : news18
श्रीकांत की पहली पत्नी और जया प्रदा में सहमति हो गई और दोनों साथ में रहने लगे। जया प्रदा से शादी के बाद भी श्रीकांत की पहली पत्नी से उनके बच्चे हुए। जया प्रदा और श्रीकांत के कोई बच्चे नहीं हैं, हालांकि एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने बच्चे की चाहत जताई थी और चाहती थीं कि उनके भी बच्चे हों।
विज्ञापन
5 of 5
jaya prada
- फोटो : file photo
बहरहाल, करियर की ऊंचाईयों तक पहुंचने के बाद जया प्रदा ने राजनीति की ओर रुख किया। जया प्रदा 1994 में तेलुगू देशम पार्टी में शामिल हो गईं। साल 2000 में वो तेदेपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं। माना जाता है कि जया प्रदा को पार्टी में लाने के पीछे अमर सिंह की बड़ी भूमिका थी। जब अमर सिंह समाजवादी पार्टी से अलग हुए तो जया भी उनके साथ अलग होकर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।