फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दांव पर लगे हैं बॉलीवुड के 500 करोड़, सलमान खान के जेल जाते ही हिली इंडस्ट्री

Fri, 06 Apr 2018 06:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan black buck poaching case, Bollywood will lose 500 crore rupees
Salman Khan
काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को 5 साल की सजा सुना दी है। इतनी लंबी सजा होने की वजह से बॉलीवुड को करोड़़ों का नुकसान हो गया है। सलमान खान पर 'हम साथ-साथ है' फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण को मारने का आरोप है। 



 
Salman Khan black buck poaching case, Bollywood will lose 500 crore rupees
salman khan race 3
रेस 3-
सलमान खान की झोली में इन दिनों 3 फिल्मों के अलावा 2 रियलिटी शो भी है। सलमान खान इस वक्त 'रेस 3' की शूटिंग अबु धाबी में कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान लीड रोड में है जिसका बजट 100 करोड़ है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई है। सलमान खान को सजा होने पर यह प्रोजेक्ट बीच में ही रुक गया है जिससे प्रोड्यूसर्स की रकम फंस गई है। 
Salman Khan black buck poaching case, Bollywood will lose 500 crore rupees
सलमान खान बनेंगे पिता - फोटो : Women Exclusive
भारत-
'रेस3' के बाद सलमान खान 'भारत' फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। यह कोरियन फिल्म 'ऑड टू माय फादर' का हिंदी रीमेक होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आ सकती हैं। 'भारत' फिल्म सलमान खान की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है जिसका बजट 200 करोड़ है। फिल्म में सलमान खान पांच अलग-अलग लुक में नजर आएंगे जिसके लिए ग्राफिक्स और वीएफएक्स पर भारी पैसा खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan black buck poaching case, Bollywood will lose 500 crore rupees
Salman Khan
दबंग 3-
'दबंग' सीरीज का तीसरा पार्ट 'दबंग 3' की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इस फिल्म की दोनों सीरीज में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा नजर आए थे और तीसरे पार्ट में भी सलमान खान नजर आएंगे। सलमान खान को सजा होते ही प्रोजेक्ट रुक गया है। इस फिल्म का बजट 85 करोड़ है। 
 
विज्ञापन
Salman Khan black buck poaching case, Bollywood will lose 500 crore rupees
बिग बॉस - फोटो : SELF
बिग बॉस सीजन 12-
बिग बॉस के ज्यादातर सीजन सलमान खान ने ही होस्ट किए हैं। इस रियलिटी शो के लिए मेकर्स ने तैयारी करना शुरू भी कर दिया है। यह शो अक्टूबर में शुरू होगा ऐसे में सलमान खान के सजा होने पर मेकर्स को झटका जरूर लग गया है। इस शो के लिए सलमान खान करीब 11 करोड़ रुपए लेते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed