रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्मों का अपना एक दर्शक वर्ग होता है। हाल ही में रिलीज हुई होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म मर्डर मुबारक लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म की कहानी और इसके कलाकारों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। पिछले कुछ वर्षों में इस शैली की बनी फिल्मों ने काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है। आइए आज आपको उन मर्डर मिस्ट्री फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिला...
Murder Mystery Films: मर्डर मुबारक आई पसंद तो देख डालिए ये फिल्में, रहस्य और रोमांच का मिलेगा फुल डोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन की सबसे शानदार फिल्मों में दृश्यम का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। चुस्त पटकथा और कलाकारों की दमदार अदाकारी ने दर्शकों पर अपना जादू खूब चलाया। बाद में बने इसके सीक्वल को भी लोगों ने खूब पसंद किया।
तापसी पन्नू इंडस्ट्री की मंझी हुई अदाकारा हैं। अपने करियर में तापसी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। विनिल मैथ्यू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्रांत मैसी, हर्षवर्धन राणे और आदित्य श्रीवास्तव भी नजर आए थे। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म का रहस्य और रोमांच लोगों को अंत तक बांधे रखने में कामयाब रहा था।
इस लिस्ट में तापसी पन्नू की फिल्म बदला का नाम भी शामिल है। फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सुपरस्टार भी नजर आए थे। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने जमकर कमाई की थी।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्म रात अकेली है में भी लोगों को रहस्य और रोमांच का फुल डोज मिला था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिमाग पूरी तरह से घुमाकर रख दिया था।
Pankaj Tripathi: 'आज लोग मुझे मेरे किरदारों के नाम से जानते हैं, यह बड़ी खुशी है', बोले पंकज त्रिपाठी