{"_id":"674886a6f6f0393db50804d4","slug":"iffi-goa-2024-from-vikrant-massey-rupali-ganguly-armaan-malik-rashmika-mandanna-manoj-joshi-2024-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IFFI Goa 2024: विक्रांत मैसी से रश्मिका मंदाना तक, इफ्फी गोवा के रेड कारपेट पर नजर आए ये सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IFFI Goa 2024: विक्रांत मैसी से रश्मिका मंदाना तक, इफ्फी गोवा के रेड कारपेट पर नजर आए ये सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 Nov 2024 08:36 PM IST
सार
इफ्फी गोवा के 55वें समारोह में बॉलीवुड, साउथ और टीवी जगत के कई सितारे पहुंचे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं, समारोह में रेड कारपेट पर पहुंचे सितारों की तस्वीरें।
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य आयोजन गोवा में हुआ है। इस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक के कई सितारे नजर आए हैं। इसमें रश्मिका मंदाना, रुपाली गांगुली, विक्रांत मैसी, मुकेश जोशी, अरमान मलिक, श्रिया सरन जैसे सितारे रेड कारपेट पर नजर आए। आइए आपको भी दिखाते हैं उनकी झलक...
2 of 7
रुपाली गांगुली
- फोटो : ट्विटर @PIB_India
55वें फिल्म फेस्टिवल में टीवी की दुनिया के चर्चित शो अनुपमा से फेमस हुईं रुपाली गांगुली भी पहुंची। रुपली हल्की नीली साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। रुपाली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े एक विवाद के कारण चर्चा में हैं।
3 of 7
रश्मिका मंदाना
- फोटो : ट्विटर @PIB_India
हरी साड़ी में पहुंची साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। बता दें कि रश्मिका की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दिसंबर में रिलीज होने वाली है। रश्मिका की फिल्म का ट्रेलर प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं, रश्मिका को हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ डेट पर भी देखा गया, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
विक्रांत मैसी
- फोटो : ट्विटर @PIB_India
अभिनेता विक्रांत मैसी भी इस समारोह में पहुंचे। विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के दिल पर छा रही है। 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म गुजरात के गोधरा स्टेशन पर हुए अग्निकांड की कहानी बताती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।