फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IFFI GOA 2024: इशिता राज की वेब सीरीज का पहला लुक देख चौंके लोग, राजनंदिनी के किरदार पर बजीं खूब तालियां

Sat, 23 Nov 2024 11:12 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 23 Nov 2024 11:12 AM IST
सार

इफ्फी, गोवा के साथ आयोजित होने वाले फिल्म बाजार में इन दिनों खूब रौनक देखी जा रही है। शुक्रवार को यहां वेब सीरीज ‘कंधार: द बैटल ऑफ सिल्क रूट’ का फर्स्ट लुक लॉन्च हुआ और इसमें सीरीज की नायिका राजनंदिनी के रूप में दिखीं अभिनेत्री इशिता राज ने सबको चौंका दिया। 
 

विज्ञापन
IFFI GOA 2024 People surprised to see Ishita Raj web series kandhaar first look applause Rajnandini character
‘कंधार: द बैटल ऑफ सिल्क रूट’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जब से भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ने वेब सीरीज को भी तवज्जो देनी शुरू की है, सिनेमा के इस सबसे बड़े मेले में वेब सीरीज बनाने वाले भी नया बाजार तलाशने आने लगे हैं। इफ्फी, गोवा के साथ आयोजित होने वाले फिल्म बाजार में इन दिनों खूब रौनक देखी जा रही है। शुक्रवार को यहां वेब सीरीज ‘कंधार: द बैटल ऑफ सिल्क रूट’ का फर्स्ट लुक लॉन्च हुआ और इसमें सीरीज की नायिका राजनंदिनी के रूप में दिखीं अभिनेत्री इशिता राज ने सबको चौंका दिया। 

IFFI GOA 2024 People surprised to see Ishita Raj web series kandhaar first look applause Rajnandini character
इशिता राज-कंधार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वीरता, विश्वासघात और न्याय के विषयों को छूती यह कहानी लाहौरा की एक बेहद साहसी योद्धा राजकुमारी राजनंदिनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार ‘प्यार का पंचनामा’ फेम इशिता राज ने निभाया है। सीरीज का लेखन और निर्देशन शाहिद काजमी ने किया है। गोवा के फिल्म बाजार में दो मिनट 37 सेकन्ड के इस ट्रेलर में दिखे रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्यों को लोगों ने खूब सराहा। 

IFFI GOA 2024 People surprised to see Ishita Raj web series kandhaar first look applause Rajnandini character
इफ्फी गोवा 2024 में कंधार की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रेलर की शुरुआत हालांकि रजा मुराद की आवाज से होती है और ये इसकी ब्रांडिंग की बड़ी बाधा भी रही है, लेकिन ‘यह कहानी है लाहौरा की एक महारानी की, एक योद्धा की’ सुनने के बाद जो कुछ परदे पर आता है, वह देखने लायक है। सीरीज का ट्रेलर इसे बनाने में की गई मेहनत को भी साफ दिखाता है। सीरीज निर्देशक शाहिद काजमी के मुताबिक इसे बनाने से पहले उनकी रिसर्च टीम ने महीनों तक गहन शोध किया और तब कहीं जाकर इसकी कहानी पर काम पूरा किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IFFI GOA 2024 People surprised to see Ishita Raj web series kandhaar first look applause Rajnandini character
इफ्फी गोवा 2024 में कंधार की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेखक-निर्देशक शाहिद काजमी बताते हैं कि 1390 के दौर की यह कहानी एक ऐतिहासिक ड्रामा है। वेब सीरीज कंधार बहादुर योद्धा राजनंदिनी के बारे में है। किस तरह उन्होंने अपनी वीरता से इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया, सीरीज यह प्रभावी रूप से दर्शाती है। गोवा के फिल्म बाजार में इसका ट्रेलर लांच होना और ऐसी प्रतिक्रिया मिलना सीरीज के लिए अच्छा संकेत है। आशा है कि दर्शकों को यह वीर गाथा पसन्द आएगी।

विज्ञापन
IFFI GOA 2024 People surprised to see Ishita Raj web series kandhaar first look applause Rajnandini character
राजनंदिनी के किरदार में इशिता राज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं सीरीज में अपने लुक को मिली वाहवाही के बाद बेहद खुश नजर आ रहीं अभिनेत्री इशिता राज कहती हैं, ‘राजनंदिनी के किरदार मेरे करियर का एक महत्वपूर्ण मोमेंट हैं । हम सबने इस पर बहुत मेहनत की है। ऐतिहासिक किरदार की भी कलाकार के लिए उसकी अभिनय यात्रा की चुनौती के समान होते हैं, मैंने भी इस चुनौती का सामना किया और नतीजा अब सबके सामने हैं। मुझे उम्मीद है कि ये सीरीज जल्द ही एक अंतर्राष्ट्रीय ओटीटी पर सबको देखने को मिलेगी।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed