सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IFFM 2023 Melbourne Film Festival nominations announced Pathaan to compete with Bhediya for Best Film

IFFM 2023: मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल के नामांकन का एलान, बेस्ट फिल्म के लिए ‘पठान’ की टक्कर ‘भेड़िया’ से!

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 14 Jul 2023 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल के नामांकनों का एलान हो चुका है। इसमें बेस्ट फिल्म के लिए शाहरुख खान की 'पठान' की टक्कर वरुण धवन की 'भेड़िया' से होनी है। 
 

IFFM 2023 Melbourne Film Festival nominations announced Pathaan to compete with Bhediya for Best Film
मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय सिनेमा को लेकर दुनिया भर में होने वाले तमाम फिल्म समारोहों में से एक इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न भी अपने आयोजन की अपारदर्शिता को लेकर मुंबई फिल्म जगत में खूब चर्चा में रहा है। इसमें एंट्री कैसे भेजी जाती है, इसके लिए नामांकनों का चयन कौन सी ज्यूरी करती है, फिल्म चुनने के मापदंड क्या है और इसके विजेताओं का चयन कौन करता है, ये सब इन पुरस्कारों के आयोजक कभी नहीं बताते। हर बार वे सीधे नामांकन घोषित करते हैं और उसके बाद सीधे विजेताओं के नाम। इन पुस्कारों की अलग अलग कैटेगरी में होने वाले नामांकनों पर नजर डालने पर और चौंकाने वाली जानकारी मिलती है।

Trending Videos

IFFM 2023 Melbourne Film Festival nominations announced Pathaan to compete with Bhediya for Best Film
मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल 2023 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) के 14वें संस्करण के लिए नामांकन की घोषणा शुक्रवार को हुई। इन पुरस्कारों के बारे में दावा किया जात है कि ये भारत के बाहर होने वाला सबसे बड़ा भारतीय फिल्म महोत्सव है हालांकि इस समारोह के आयोजकों में से किसी ने अब तक कोशिश करने के बाद भी भारतीय मीडिया से समारोह के स्वरूप और इसके चयन की प्रक्रिया को लेकर बात नहीं की है। इस साल के समारोह की यूएसपी के रूप में जूरी में 82 साल के ऑस्कर विजेता ऑस्ट्रेलियाई फिल्म निर्देशक ब्रूस बेरेसफोर्ड को शामिल किया गया है। उनकी 1989 में रिलीज फिल्म ‘ड्राइविंग मिस डेजी’ ने बेस्ट पिक्चर समेत चार ऑस्कर पुरस्कार जीते थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष के नामांकनों की पूरी सूची इस प्रकार है:

सर्वश्रेष्ठ फिल्म भाषा
भेड़िया हिन्दी 
ब्रह्मास्त्र हिन्दी 
डार्लिंग्स हिन्दी 
जोगी पंजाबी
कंतारा कन्नड़ 
मोनिका, ओ माय डार्लिंग  हिंदी
पठान हिंदी
पोन्नियिन सेलवन 1 और 2 तमिल 
सीता रामम तेलुगू

 

सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म भाषा 
आत्मा पैम्फलेट मराठी 
आगरा हिन्दी 
ऑल इंडिया रैंक हिंदी 
परिवार मलयालम 
गुलमोहर हिन्दी 
हडिनेलेंटु कन्नड़ 
जोराम हिन्दी 
पाइन कोन हिंदी 
द स्टोरीटेलर हिन्दी 
तोरस हसबैंड असमिया 
ज्विगाटो हिंदी 
 

Hrithik Roshan: दादा रोशन लाल नागरथ के नाम ऋतिक रोशन का पैगाम, 106वीं जयंती पर भावुक नोट लिखकर नम की आंखें

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक फिल्म
अनंत महादेवन द स्टोरीटेलर
अनुराग कश्यप कैनेडी 
आशीष अविनाश बेंडे आत्मा पैम्फलेट 
देवाशीष मखीजा जोराम 
डॉन पालाथारा फैमिली 
कनु बहल आगरा 
मणिरत्नम पोन्नियिन सेलवन 1 और 2 
नंदिता दास ज्विगाटो
पृथ्वी कोनानूर हाडिनलेंटु 
रीमा दास टोरस हसबैंड
सिद्धार्थ आनंद पठान 
वासन बाला मोनिका, ओ माय डार्लिंग
 
 

Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने बताई वर्षों इंडस्ट्री से दूर रहने की वजह, बॉलीवुड फिल्मों पर उठाए सवाल

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरुष
दुलकर सलमान सीता रामम 
कपिल शर्मा ज्विगाटो
मनोज बाजपेयी जोरम 
मनोज बाजपेयी गुलमोहर 
मोहित अग्रवाल आगरा 
परेश रावल द स्टोरीटेलर 
राजकुमार राव मोनिका, ओ माय डार्लिंग 
ऋषभ शेट्टी कंतारा 
शाहरुख खान पठान 
विजय वर्मा  डार्लिंग्स 
विक्रम पोन्निन सेलवन 1 और 2 
 

Rakeysh: 'मैं छह महीने तक शराब पीता रहा', बॉक्स ऑफिस पर दिल्ली 6 की असफलता पर छलका निर्देशक राकेश का दर्द

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता महिला
ऐश्वर्या राय बच्चन पोन्नियिन सेलवन 1 और 2 
अक्षथा पांडवापुरा कोली एसरू
आलिया भट्ट डार्लिंग्स 
भूमि पेडनेकर भीड़
काजोल सलाम वेंकी 
मृणाल ठाकुर सीता रामम 
नीना गुप्ता वध
रानी मुखर्जी श्रीमती चटर्जी वर्सस नॉर्वे 
साई पल्लवी  गार्गी
सान्या मल्होत्रा कटहल 
 

The Trail Twitter Review: फैंस को नहीं पसंद आया काजोल का कोर्टरूम ड्रामा, नेटिजन्स ने सीरीज को बताया डिजास्टर

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) सीरीज
राजश्री देशपांडे ट्रायल बाय फायर 
रसिका दुग्गल दिल्ली क्राइम सीजन 2 
शेफाली शाह दिल्ली क्राइम सीजन 2 
श्रिया पिलगांवकर द ब्रोकन न्यूज
श्रिया रेड्डी सुझल: द वोर्टेक्स 
तिलोत्तमा शोम दिल्ली क्राइम सीजन 2 
वामिका गब्बी जुबली 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष)  सीरीज
अभय देयोल ट्रायल बाय फायर
अभिषेक बच्चन  ब्रीद - इनटू द शैडोज सीजन 2 
अपारशक्ति खुराना जुबली 
प्रोसेनजीत चटर्जी जुबली 
शाहिद कपूर फर्जी 
सिद्धांत गुप्ता जुबली 
विजय सेतुपति फर्जी 
विजय वर्मा दहाड़ 

सर्वश्रेष्ठ सीरीज: दहाड़, दिल्ली क्राइम सीजन 2, फर्जी, जुबिली, शी सीजन 2, सुझल: द वोर्टेक्स, द ब्रोकन न्यूज, ट्रायल बाय फायर 

सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री: अगेंस्ट द टाइड, धरती लतार रे होरो - (टॉर्टोइस अंडर द अर्थ), फातिमा, कुचेय खोशबख्त (एंड, टुवर्ड्स हैप्पी वैली), टू किल अ टाइगर, वाइल वी वॉच्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed