फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIFA 2022: जैकलीन, अनन्या और सारा ने चुराई आईफा की सारी लाइमलाइट, लुक देख आप भी हो जाएंगे फिदा

Sat, 04 Jun 2022 01:17 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 04 Jun 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
IIFA 2022 Jacqueline Fernandez ananya pandey and Sara Ali Khan take limelight in award night
आईफा 2022 - फोटो : instagram

सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में से एक अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) की शुरुआत हो चुकी है। इस बार यह अवॉर्ड नाइट अबू धाबी के यश आईलैंड में आयोजित किया गया, जो 2 जून से 4 जून तक चलने वाला है। 3 जून को आईफा रॉक्स इवेंट का आयोजन हुआ, जिसमें सितारों का जलवा देखने को मिला। सलमान खान हमेशा की तरह इस बार भी लाइमलाइट में रहे। लेकिन कुछ ऐसी अभिनेत्री भी दिखीं, जिन्होंने अपने लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस लिस्ट में जैकलीन फर्नांडीज, सारा अली खान और अनन्या पांडे हैं। आइए आपको उनकी तस्वीरें दिखाते हैं। 

IIFA 2022 Jacqueline Fernandez ananya pandey and Sara Ali Khan take limelight in award night
iifa 2022 - फोटो : इंस्टाग्राम

जैकलीन फर्नांडीज
आईफा रॉक्स इवेंट में जैकलीन फर्नांडीज ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया। इवेंट में एक्ट्रेस एक ऑफ शोल्डर गाउन में दिखीं, जो सिल्वर और गोल्डन का था। अभिनेत्री इस कट आउट थाई-हाई स्लिट गाउन में कमाल की लग रही थीं। उन्होंने अपना लुक सिंपल रखा। लेकिन इसमें भी वह हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहीं।   

IIFA 2022 Jacqueline Fernandez ananya pandey and Sara Ali Khan take limelight in award night
iifa 2022 - फोटो : इंस्टाग्राम

अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने भी अपने सिंपल लुक से सबका दिल जीत लिया। इवेंट नाइट में अनन्या लाइट ब्लू कलर के गाउन में दिखीं, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग इयररिंग पेयर किए। इसके साथ ही अनन्या ने हाथ में गोल्ड की रिंग भी पहनी। वहीं, अभिनेत्री ने अपना लुक बालों के बन से पूरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IIFA 2022 Jacqueline Fernandez ananya pandey and Sara Ali Khan take limelight in award night
iifa 2022 - फोटो : इंस्टाग्राम
सारा अली खान
सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री ब्लैक गाउन में कहर ढा रही हैं। यह तस्वीरें आईफा इवेंट की हैं। इन तस्वीरों में सारा अली खान ने मल्टीपल लेयर वाला ऑफ शोल्डर गाउन पहना है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं।  इस ड्रेस के साथ सारा ने मैचिंग हील्स पेयर की है और अपने बालों की पोनी बनाई है। ओवरऑल लुक में सारा स्टनिंग लग रही हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed