फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIFA 2024: शाहरुख खान के नए हेयरस्टाइल के मुरीद हुए फैंस, अभिनेता की होस्टिंग को लेकर उस्ताहित प्रशंसक

Wed, 11 Sep 2024 09:11 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 11 Sep 2024 09:11 AM IST
विज्ञापन
IIFA 2024 Fans are impressed by Shahrukh Khan new hairstyle fans are excited about the actor hosting
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान और करण जौहर अबू धाबी के यास आइलैंड में IIFA 2024 की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं और IIFA प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी दोस्ती पूरी तरह से देखने को मिली। अब हाल ही में, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख ने करण जौहर को फिल्म बनाने के बजाय मेजबानी करने पर ज्यादा ध्यान देने के लिए मजाकिया अंदाज में ट्रोल किया है।

IIFA 2024 Fans are impressed by Shahrukh Khan new hairstyle fans are excited about the actor hosting
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रेस बातचीत के दौरान, शाहरुख ने साझा किया कि करण रिहर्सल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और उन्होंने इसे जूम पर करने की योजना बनाई है। शाहरुख ने कहा, “करण ने मुझसे कहा कि वह होस्टिंग के लिए अभ्यास नहीं करेंगे, वह इसे जूम पर करेंगे। उन्होंने कहा, 'भाई मैं जूम पर कर लूंगा...मैं इतना जल्दी करता हूं। मैं तो इतना होस्टिंग करता हूं ना।' चैट शो भी होस्ट करता हूं, फिल्म शो भी होस्ट करता हूं... पिक्चर भी तो बना मेरे भाई तू,'' शाहरुख ने चुटकी ली, जिससे दर्शक और करण हंस पड़े। उन्होंने आगे चिढ़ाते हुए कहा, “कितना होस्ट करेगा तू।”

IIFA 2024 Fans are impressed by Shahrukh Khan new hairstyle fans are excited about the actor hosting
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी यही बात कही थी, और मुझे लगा कि एक फिल्म निर्माता के लिए यह हर स्तर पर गलत है। मुझे और फिल्में बनानी चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
IIFA 2024 Fans are impressed by Shahrukh Khan new hairstyle fans are excited about the actor hosting
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान ने इस कार्यक्रम में अपने नए लुक को भी रिवील किया। अपनी हालिया फिल्मों 'पठान' और 'जवान' में लंबे बाल रखने वाले अभिनेता ने इस बार छोटे हेयरस्टाइल के साथ फैंस का दिल जीता। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहरुख ने टोपी पहनी हुई थी, लेकिन प्रशंसकों ने उनकी पोनीटेल स्पॉट करने की कोशिश की। इसके बाद फैंस को इस बात की जानकारी हुई कि अभिनेता ने अपने बाल कटवा  लिए हैं और छोटे करवा लिए हैं।

विज्ञापन
IIFA 2024 Fans are impressed by Shahrukh Khan new hairstyle fans are excited about the actor hosting
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

काम की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी होंगी। पहली बार पिता-बेटी की जोड़ी एक साथ स्क्रीन-स्पेस साझा करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed