{"_id":"66e10b6c3b85814a3c0d9c1d","slug":"yudhra-star-siddhant-chaturvedi-talks-about-bollywood-pr-game-actor-says-it-is-hurting-the-industry-2024-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yudhra: सिद्धांत चतुर्वेदी ने की बॉलीवुड के पीरआर गेम की आलोचना, कहा- इससे इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yudhra: सिद्धांत चतुर्वेदी ने की बॉलीवुड के पीरआर गेम की आलोचना, कहा- इससे इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है
अपनी आगामी फिल्म 'युध्रा' की रिलीज के लिए तैयार अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में बॉलीवुड के सामने आने वाली चुनौतियों, खासकर इंडस्ट्री की धारणा पर पीआर के प्रभाव के बारे में बात की। बॉलीवुड की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हुए सिद्धांत ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि कैसे पीआर फिल्मों और अभिनेताओं दोनों की धारणा को प्रभावित करता है। अभिनेता की प्रतिभा और कंटेंट को प्रभावित करता है।
सिद्धांत ने इंडिया टुडे के साथ अपने हालिया साक्षात्कार कहा, "बाजार की बहुत सारी ताकतें काम कर रही हैं। बहुत सारा पीआर है जिसे मैं भी समझ रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "भले ही आप एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, लेकिन आप किसी और के पीआर से पीछे रह सकते हैं। यह अभी धारणा का खेल है जो बॉलीवुड को नुकसान पहुंचा रहा है।"
सिद्धांत का मानना है कि दिखावे और पीआर स्टंट पर ध्यान केंद्रित करने से इंडस्ट्री पर लोगों का विश्वास कम हो जाता है। उन्हें लगता है कि कई प्रोजेक्ट सार से ज्यादा छवि के बारे में हैं, जिससे क्वालिटी में गिरावट नजर आती है। सिद्धांत ने कहा, "आप अपने पीआर और कई दिखावे के साथ उसमें हेरफेर कर सकते हैं।"
अभिनेता ने आगे कहा, "मेरे अनुसार, इसमें कोई नयापन नहीं है और मैं ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहता क्योंकि मैं विश्वसनीयताको टेबल पर लाना चाहता हूं और यह कुछ ऐसा है जिसे हासिल करना मुश्किल है, लेकिन मैं कोशिश कर रहा हूं। मैंने बहुत सारी चीजें सोच रखी है और धीरे-धीरे इसे करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा हूं।"
बता दें कि फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है। 'युध्रा' एक्शन फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लगता है कि इसमें काफी धमाकेदार एक्शन देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड के चलते यह फिल्म पोस्टपोन हो गई थी और अब इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।