फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Leone: आइटम सॉन्ग को ऑब्जेक्टिफाई करती है मीडिया? सनी लियोनी का 'पेट्टा रैप' के प्रमोशन में बड़ा दावा

Wed, 11 Sep 2024 12:18 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 11 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sunny Leone big claim in Petta Rap promotion ask media to stop using objectification word for item song
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रभु देवा और वेधिका अपनी अगली फिल्म 'पेट्टा रैप' के प्रमोशन में जोरो-शोरों से जुटे हुए हैं। इस फिल्म में सनी लियोनी भी विशेष भूमिका निभाएंगी। वहीं, हाल ही में सनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कोच्चि पहुंचीं। इसी दौरान उन्होंने बातचीत में आइटम सॉन्ग को 'ऑब्जेक्टिफाई' किए जाने पर बात की। उन्होंने इसका जिम्मेदार मीडिया को ठहराया और उनसे आग्रह किया कि उन्हें 'ऑब्जेक्टिफिकेशन' शब्द का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। 

Sunny Leone big claim in Petta Rap promotion ask media to stop using objectification word for item song
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम@sunnyleone

सनी लियोनी के मुताबिक, मीडिया ही महिलाओं के लिए 'ऑब्जेक्टिफिकेशन' शब्द का इस्तेमाल करता है। उन्होंने कहा, 'केवल मीडिया ही है जो ऑब्जेक्टिफिकेशन शब्द का उपयोग कर रहा है। इन गानों की वजह से हजारों लोग सिनेमाघर में फिल्में देखने आते हैं। यह ऑब्जेक्टिफिकेशन नहीं है, यह मनोरंजन प्रदान कर रहा है और हम यहां दर्शकों को वह प्रदान करने के लिए हैं।'

Sunny Leone big claim in Petta Rap promotion ask media to stop using objectification word for item song
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @sunnyleone

सनी लियोनी ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'हमें इस शब्द का प्रयोग बंद करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि सिनेमा फिर से शीर्ष पर हो, अन्यथा हममें से किसी के पास नौकरी नहीं होगी। जब आप टिकट खरीदते हैं तो यह अभिनेताओं के लिए बहुत मायने रखता है। कृपया सुनिश्चित करें कि आप आने वाली हर फिल्म का समर्थन करें।'

Devara: उत्तरी अमेरिका में जूनियर एनटीआर की 'देवरा' का धमाका, एडवांस बुकिंग में इतनी टिकट बेच रचा यह इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone big claim in Petta Rap promotion ask media to stop using objectification word for item song
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @sunnyleone

'पेट्टा रैप' की बात करें तो इसे मलयाली फिल्म निर्माता एस जे सिनू ने तमिल में निर्देशित है। इसमें मलयाली अभिनेता कलाभवन शाजोन, रियास खान सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। फिल्म का निर्माण ब्लू हिल फिल्म्स के बैनर तले जॉबी सैम ने किया है। यह एक म्यूजिकल पारिवारिक ड्रामा है। वहीं, निर्देशक एस जे सिनू ने खुलासा किया कि शुरुआत में उनकी प्रभु देवा को फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में लेने की कोई योजना नहीं थी।

Ajith: तय समय पर रिलीज नहीं होंगी 'विदामुयार्ची'-'गुड बैड अग्ली'! अजित की दोनों फिल्मों में क्यों हो रही देरी?

विज्ञापन
Sunny Leone big claim in Petta Rap promotion ask media to stop using objectification word for item song
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @sunnyleone

निर्देशक ने कहा, 'पटकथा लेखक डिनिल पीके एक मलयालम फिल्म की योजना के साथ मेरे पास आए। जब मैंने इसे पढ़ा, तो इसमें बहुत सारे डांस मूव्स और सीक्वेंस थे। हमने नहीं सोचा था कि केरल में ऐसा अभिनेता ढूंढना आसान होगा जो संपूर्ण नृत्य संगीत का हिस्सा बन सके। यही कारण है कि हमने तमिल में फिल्म बनाने का फैसला किया और प्रभु देवा को इस फिल्म के लिए चुना।' फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed