तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर तमाम रिपोर्ट्स और कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच फिल्म के नाम से लीक हुआ एक वीडियो इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है। इसे देखने के बाद तमाम लोगों ने विद्या बालन और विक्की कौशल को मैसेज करना शुरू कर दिया। हालांकि, दोनों सितारे अब खुद अफवाहों को संबोधित करने आगे आए हैं और वायरल वीडियो का सच बताते देखे गए हैं।
Vicky Vidya: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की लीक क्लिप पर बवाल, विद्या बालन-विक्की कौशल को देनी पड़ी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' टाइटल से वायरल हुए वीडियो ने नेटिजन्स का खासा ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, विक्की और विद्या का नाम देखकर लोग अभिनेता विक्की और अभिनेत्री विद्या को मैसेज कर वीडियो को लेकर सवाल पूछने लगे। तमाम लोगों के मैसेज आने के बाद अब खुद सितारों ने वायरल वीडियो के बारे में अफवाहों को संबोधित किया है।
अभिनेत्री विद्या बालन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह अफवाहों को संबोधित करती हुई कह रही हैं, 'ऐसे क्या देख रहे हो, वो विक्की विद्या का वो वाला वीडियो जो वायरल हो रहा है वो मैं नहीं हूं। मैं विद्या बालन हूं। वो कोई और विद्या है जिसके पीछे मीडिया पड़ी है। कल वैसे भी सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। बस इंतजार कीजिए।'
Salman Khan: सिकंदर में दिखेगा सलमान का धांसू एक्शन, रोमांस-कॉमेडी-एक्शन से भरपूर होंगी भाईजान की फिल्में
वहीं, अभिनेता विक्की कौशल को भी सफाई देने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लेना पड़ा है। अभिनेता को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए गए वीडियो में कहते सुना जा रहा है, 'मैं कुछ साफ करना चाहता हूं। कुछ दिनों से मुझे बहुत मैसेज आ रहे हैं, कॉल आ रहे हैं कि अरे यार तुम्हारा वो वाला वीडियो कब आ रहा है। पहले तो मैं बहुत कन्फ्यूज था कि यार कौन से वीडियो की बात कर रहे हैं।'
Raat Jawaan Hai Trailer: पैरेंटहुड की वाइल्ड राइड पर निकले बरुण सोबती-प्रिया बापट और अंजलि आनंद, देखें ट्रेलर
विक्की ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'फिर मैंने पूछा कि कौन सा वीडियो तो उन्होंने बोला वो विक्की विद्या का वो वाला वीडियो जो आने वाला है कब आ रहा है। तो मैंने बोला वो वीडियो वाला विक्की मैं नहीं हूं। जिसको समझ में आया ठीक है, जिनको नहीं समझ आया उन्हें कल पता चल जाएगा।' जानकारी हो कि 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' टाइटल से एक क्लिप वायरल हुई है, जिसमें एक फिल्म के लीक हुए सीन को अस्पष्ट रूप से दिखाया गया है। इसी के कारण व्यापक अटकलों ने जन्म लिया। हालांकि, खुद विक्की और विद्या ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अफवाहों पर विराम लगा दिया है और साफ कर दिया कि क्लिप में दिखने वाले विक्की और विद्या वो नहीं हैं।