फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIFA 2019: रणवीर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो आलिया बनीं बेस्ट अभिनेत्री, विजेताओं की पूरी लिस्ट

Tue, 22 Oct 2019 08:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 22 Oct 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
IIFA Awards 2019 winner list Ranveer Singh best actor Alia Bhatt best actress
IIFA Awards 2019 - फोटो : PTI

18 सितंबर को मायानगरी में आइफा अवॉर्ड 2019 (IIFA Awards 2019) हुए थे जिसका प्रसारण 20 अक्टूबर को टीवी पर हुआ। इस बार के आइफा में हर बार की तरह फिल्मी दुनिया के सितारों ने डांस का तड़का लगाया। हालांकि बच्चन परिवार और शाहरुख खान अवॉर्ड समारोह से नदारद दिखे। जहां एक ओर इस बार आयुष्मान ने भाई अपारशक्ति खुराना के साथ शो होस्ट किया तो वहीं आखिर में सलमान खान के डांस ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। खास बात है कि सलमान ने अवॉर्ड समारोह के दौरान गाना भी गाया। जानिए इस बार किस फिल्म ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए और किसने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का अवॉर्ड जीता।

IIFA Awards 2019 winner list Ranveer Singh best actor Alia Bhatt best actress
Ranveer Singh - फोटो : twitter

बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह
फिल्म- पद्मावत

'पद्मावत' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। फिल्म में रणवीर के नकारात्मक रोल की जमकर तारीफ हुई। इस फिल्म में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और अदिति राव हैदरी थीं। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।

IIFA Awards 2019 winner list Ranveer Singh best actor Alia Bhatt best actress
Alia Bhatt - फोटो : twitter

बेस्ट एक्ट्रेस - आलिया भट्ट
फिल्म - राजी

'राजी' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक जासूस का किरदार निभाया था। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IIFA Awards 2019 winner list Ranveer Singh best actor Alia Bhatt best actress
Aditi and Vicky - फोटो : twitter

बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- अदिति राव हैदरी
फिल्म- पद्मावत
'पद्मावत' फिल्म में अदिति राव हैदरी ने रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभाया था। अदिति राव हैदरी के किरदार का नाम फिल्म में मेहरूनिसा था। 

बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल)- विक्की कौशल
फिल्म - संजू

'संजू' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म संजय दत्त की बायोपिक थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था जबकि विक्की कौशल ने संजू के दोस्त का रोल निभाया था। 

विज्ञापन
IIFA Awards 2019 winner list Ranveer Singh best actor Alia Bhatt best actress
Sara, Deepika and Ishaan - फोटो : twitter

बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- सारा अली खान
फिल्म - केदारनाथ

बेस्ट डेब्यू (मेल)- ईशान खट्टर
फिल्म- धड़क

स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस - दीपिका पादुकोण
फिल्म- चेन्नई एक्सप्रेस

दीपिका पादुकोण को यह अवॉर्ड मशहूर अभिनेत्री रेखा ने दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed