फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: बचपन से ही 'बॉडी शेमिंग' का शिकार होती आईं इलियाना डिक्रूज, कहा - 'यह किसी बुरे सपने से कम नहीं'

Tue, 27 Apr 2021 07:15 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 27 Apr 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Ileana D'cruz REVEALS about body shaming, Says 'I am facing it since 12 years of age
इलियाना डिक्रूज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'बर्फी' फेम अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज की गिनती इंडस्ट्री की बोल्ड और फिट डिवाओं में होती है। वहीं इलियाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती हैं। अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर वह अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन इस बार इलियाना एक हैरान कर देने वाली बात की वजह से चर्चा में आ गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान इलियाना ने खुलासा किया कि वह 12 साल की उम्र से बॉडी शेमिंग का शिकार होती आई हैं।

Ileana D'cruz REVEALS about body shaming, Says 'I am facing it since 12 years of age
इलियाना डिक्रूज - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इलियाना ने बताया कि बचपन से ही उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा है। इलियाना बताती हैं कि आज भी हर दिन सोशल मीडिया के जरिये हर दिन कम से कम 10 लोग उन्हें मैसेज कर उनके बॉडी पार्ट्स को लेकर मजाक बनाते हैं। इलियाना के इस खुलासे के बाद से उनके चाहने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई है।

Ileana D'cruz REVEALS about body shaming, Says 'I am facing it since 12 years of age
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

इलियाना आगे बताती हैं, 'मुझे आज भी वो दिन याद हैं जैसे सब कल की ही बात हो। यह अजीब है क्योंकि ऐसी बातें आपको अंदर तक झकझोर कर रख देती हैं। जब मैं 12 साल की थी, तभी से मैं बॉडी शेमिंग का शिकार हो रही हूं। यह सब एक बुरे सपने की तरह है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ileana D'cruz REVEALS about body shaming, Says 'I am facing it since 12 years of age
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

इलियाना आगे कहती हैं, 'जब मैं 12 साल की थी तब राह चलते लोग आपत्तिजनक कॉमेंट्स करते थे और कहते थे कि ओह माय गॉड, तुम्हारी कमर ऐसी क्यों है? तब मुझे लगता था कि आखिर वह कहना क्या चाहते हैं। इलियाना आगे कहती हैं, धीरे-धीरे आपको भी इन सब बातों पर विश्वास होने लगता है। मुझे लगता है कि यह सब किसी के भी मन में गहरा प्रभाव डालते हैं।'

विज्ञापन
Ileana D'cruz REVEALS about body shaming, Says 'I am facing it since 12 years of age
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा इलियाना बताती हैं कि आज भी उन्हें हर दिन बॉडी शेमिंग के लिए लोग आपत्तिजनक मैसेज करते हैं। वह कहती हैं, 'आज भी हर दिन इंस्टाग्राम पर मुझे कम से कम 10 लोग मैसेज करते हैं। मेरे बॉडी पार्ट्स का मजाक बनाते हैं और यह हर दिन की बात है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed