देश मे लगातार 2 साल से कोरोना कहर बरपा रहा है। पिछले साल इससे बचाव को लेकर लगभग 2 महीने तक लॉकडाउन लगाया गया था। वहीं, कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा घातक साबित हुई है। इसको लेकर इस बार भी कई राज्यों में लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। महाराष्ट्र में भी कोरोना को लेकर लॉकडाउन लग गया है। इस कारण कई सेलेब्स घरों में कैद हैं। इस दौरान सेलेब्स घर पर ही तरह-तरह के काम में खुद को व्यस्त रख रहे हैं। कुछ सेलेब्स अपने बागान को सजाते-संवारते को कभी खेती करते नजर आते हैं। कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में हम बात कर रहे हैं, जिनके पास बागीचे की सुविधा है और वो गार्डन में अच्छा समय बिताते हैं।
इन सेलेब्स को है बागबानी का शौक, तस्वीरों में देखें किसका बगीचा है कितना आलीशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस में खास समय बिताते हैं। पिछले साल लॉकडाउन में सलमान यहीं रहा करते थे। उनकी कई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें सलमान खेती भी करते हुए भी नजर आए थे। सलमान खान के इस फार्महाउस में स्विमिंग पूल से लेकर जिम तक है।
View this post on Instagram
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार समय के काफी पाबंद माने जाते हैं। वो सुबह उठकर जिम करते हैं। वहीं, रात को समय से सो जाते हैं। अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल भी गार्डन में अच्छा समय गुजारते हैं। इनके जुहू वाले घर में गार्डन है। ट्विंकल अपने गार्डन कई तस्वीरें सोशल मेडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसमें वे कई बार बेटी संग नजर आती हैं।
View this post on Instagram
सैफ अली खान
छोटे नवाब का पटौदी पैलेस तो ऐसे ही सुर्खियों में रहता है। गुरुग्राम स्थित पटौदी पैलेस में स्विमिंग पूल से लेकर आलीशान गार्डन और लॉन एरिया है। पटौदी परिवार की कई तस्वीरों में ये गार्डन नजर आता है। इस पैलेस की कीमत 800 करोड़ रुपये है।
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने गार्डन से ही फिटनेस वीडियो शूट करती हैं। इनके बागीचे में एक बड़ी सी महात्मा बुद्ध की मूर्ति है। अभिनेत्री ने अपने गार्डन में कई तरह के पौधे लगा रखे हैं। इनमें पुदीना, बैंगन और मिर्च समेत तमाम तरह की चीजें शामिल हैं। शिल्पा को खाली वक्त में गार्डन में समय गुजारना अच्छा लगता है।
View this post on Instagram