फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की 'बग्स बनी' इलियाना डिक्रूज की अंडरवाटर तस्वीरें वायरल, बोल्ड अवतार से जीता फैंस का दिल

Fri, 23 Apr 2021 02:08 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 23 Apr 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
Ileana D'cruz Underwater Photos on Social Media Goes Viral
इलियाना डिक्रूज - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज की गिनती इंडस्ट्री की बोल्ड और फिट डीवाओं में होती है। वहीं इलियाना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय नजर आती हैं। ट्विटर हो या इंस्टाग्राम वे हर जगह फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और ताजा अपडेट्स की जानकारी फॉलोअर्स संग साझा करती रहती हैं। इसी बीच इलियाना की कुछ तस्वीरें फिर से वायरल हो रही हैं जिनमें वो अंडरवाटर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

Ileana D'cruz Underwater Photos on Social Media Goes Viral
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नहीं बल्कि खूबसूरत तस्वीरों का एक पूरा एल्बम ही अपलोड कर दिया है। जिनमें वह अंडरवाटर और बीच किनारे पूरा आनंद लेती नजर आ रही हैं। इलियाना की यह तस्वीरें देखने के बाद फैंस का हाल बेहाल हो गया है और वो खुद को अभिनेत्री की तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं।

Ileana D'cruz Underwater Photos on Social Media Goes Viral
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी शानदार ऑनस्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन उपस्थिति के साथ प्रशंसकों का दिल जीतने वाली इलियाना इन दिनों एक बार सुर्खियों में आ गई हैं। इलियाना की वायरल तस्वीरों में वो काफी मस्ती करती नजर आ रही हैं। सभी तस्वीरों में इलियाना एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं जिन्हें देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ileana D'cruz Underwater Photos on Social Media Goes Viral
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरों में देख सकते हैं कि इलियाना कहीं बीच किनारे बैठी नजर आ रही हैं तो कहीं बोट के ऊपर खड़े होकर पोज देती हुई। हर अंदाज में इलियाना वाकई गजब लग रही हैं। इलियाना की ये तस्वीरें भी इंटरनेट का तापमान बढ़ा रही हैं और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। वहीं कुछ ही देर में तस्वीरों पर काफी लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official)

विज्ञापन
Ileana D'cruz Underwater Photos on Social Media Goes Viral
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बाक इलियाना के वर्कफ्रंट की करें तो वह जल्द ही अनफेयर और लवली नामक फिल्म में दिखाई देंगी। अभी हाल ही में उन्हें अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म द बिग बुल में देखा गया था। फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी ने किया था और फिल्म अजय देवगन, आनंद पंडित विक्रांत शर्मा और कुमार मंगत पाठक द्वारा निर्मित है। मूवी में अभिषेक बच्चन, निकिता दत्ता और इलियाना डिक्रूज दिखे, जिसका प्रीमियर डिज्नी + हॉटस्टार पर किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed