फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली ने अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के नाम की हाफ सेंचुरी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो

Fri, 23 Apr 2021 02:04 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 23 Apr 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli dedicates half-century to daughter Vamika, blows kiss to Anushka Sharma
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग 14 (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस दौरान कप्तान विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड भी कायम किया। इस मैच के दौरान विराट ने 72 रनों की पारी खेली। इसी के साथ कप्तान इस लीग में 6000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अपने अर्ध शतक को पूरा करने के बाद विराट कोहली ने अपनी बेटी को इसे समर्पित किया। साथ ही उन्होंने स्टैंड में बैठी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस भी दी।

Virat Kohli dedicates half-century to daughter Vamika, blows kiss to Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma

विराट कोहली का का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें क्रिकेटर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद पवेलियन में बैठीं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और वामिका को फ्लाइंग किस देते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विराट पहले खुशी से अपना बल्ला हवा में उठाते हैं उसके बाद फ्लाइंग किस देते हैं, इसके बाद विराट वामिको गोदी में लेने में इशारा कर के बताते हैं कि ये फ्लाइंग किस वामिक के लिए है।
 

Virat Kohli dedicates half-century to daughter Vamika, blows kiss to Anushka Sharma
वामिका के लिए खास इशारा करते विराट - फोटो : ट्विटर

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को पेरेंट्स बने हैं। वामिका के जन्म को चार महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन अब तक लोगों को विरुष्का की बेटी का चेहरा देखने को नहीं मिला है। हालांकि दोनों अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विरुष्का के साथ फोटो शेयर कर चुके हैं, लेकिन उस फोटो में भी बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli dedicates half-century to daughter Vamika, blows kiss to Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma

वहीं, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें वे भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ पोज कर रहे हैं। कपल की ये फोटो आईपीएल 2021 के दौरान की है। मोहम्मद अजहरुद्दीन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के युवा खिलाड़ियों में से एक हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohammed Azharuddeen (@azhar_junior_14)

विज्ञापन
Virat Kohli dedicates half-century to daughter Vamika, blows kiss to Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बेटी वामिका के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान अनुष्का और विराट फेस शील्ड और मास्क लगाए दिखे। अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को बेबी कैरियर में अपन सीने से लगा रखा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed