{"_id":"6749c0aab1edc36dbe0c3738","slug":"imran-khan-comeback-with-a-netflix-romantic-comedy-film-will-romance-with-bhumi-pednekar-2024-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Imran Khan: रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म से वापसी करने को तैयार इमरान खान, इस अभिनेत्री के साथ फरमाएंगे रोमांस!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Imran Khan: रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म से वापसी करने को तैयार इमरान खान, इस अभिनेत्री के साथ फरमाएंगे रोमांस!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 29 Nov 2024 06:54 PM IST
सार
अभिनेता इमरान खान की सिल्वर स्क्रीन पर वापस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। साथ ही फिल्म से जुड़ने वाली अभिनेत्री के नाम ने भी सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है।
विज्ञापन
1 of 5
इमरान खान-भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता इमरान खान साल 2015 से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। हालांकि, खबरें हैं कि वो अब एक नए नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने वाले हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी, जिसका निर्देशन दानिश असलम करेंगे। दानिश ने इमरान की फिल्म 'ब्रेक के बाद' का भी निर्देशन किया था। वहीं, इस नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट में नजर आने वालीं अभिनेत्री को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक नाम भी सामने आया है। आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-
Trending Videos
2 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम- भूमि पेडनेकर
इमरान खान के अपोजिट नजर आएंगी भूमि
कथित तौर पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में इमरान खान के अपोजिट नजर आएंगी। हालांकि, अभिनेत्री ने अभी तक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किया है। अगर वह फिल्म का हिस्सा बनती हैं तो यह 'भक्षक' और आगामी 'द रॉयल्स' के बाद नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ उनका तीसरा सहयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
इमरान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @imrankhan
मार्च 2025 में शुरू होगी शूटिंग!
फिल्म की स्क्रिप्ट फिलहाल अपने अंतिम चरण में है, जिसका मसौदा अगले महीने पूरा होने की उम्मीद है। इसके तुरंत बाद प्री-प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा और टीम की योजना मार्च 2025 में शूटिंग शुरू करने की है। इमरान के फैंस उनकी स्क्रीन पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
4 of 5
इमरान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @imrankhan
इमरान की वापसी का बना मुहूर्त!
शुरुआत में इमरान को अब्बास टायरवाला द्वारा निर्देशित डिज्नी+ हॉटस्टार के लिए एक जासूसी थ्रिलर सीरीज में अभिनय करने के लिए चुना गया था, लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी कंपनी के बीच विलय के कारण परियोजना रद्द कर दी गई थी। अब, यह नेटफ्लिक्स फिल्म इमरान की आधिकारिक वापसी का प्रतीक है।
विज्ञापन
5 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
भूमि पेडनेकर का वर्कफ्रंट
भूमि पेडनेकर की बात करें तो वह जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर क्राइम थ्रिलर 'दलदल' में दिखाई देंगी। जिसमें वह जघ्न्य हत्याओं की जांच करने वाली एक पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ 'पति, पत्नी और वो 2' का भी हिस्सा होंगी। वह नेटफ्लिक्स सीरीज 'द रॉयल्स' में भी नजर आएंगी। भूमि के पास अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत के साथ 'मेरे बीवी की हस्बैंड' भी है, हालांकि फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X