Video: शपथ ग्रहण पर इमरान खान का न्योता, आमिर ने कहा था- 'जीते तो सेलिब्रेट करने जरूर आऊंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शपथ ग्रहण समारोह के लिए इमरान खान ने भारत से भी कई हस्तियों को बुलाया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, क्रिकेटर कपिल देव, सुनील गावस्कर और नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल है। ये सभी क्रिकेटर इमरान खान के साथ कभी ना कभी खेला करते थे।
शपथ ग्रहण समारोह 11 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इमरान खान की ओर से उन्हीं लोगों को न्योता भेजा गया है जिनके साथ उनके करीबी रिश्ते हैं। आमिर खान को बुलाने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में इमरान खान और आमिर खान आज तक के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जब इमरान खान आमिर से कहते हैं कि 'पाकिस्तान में चुनाव से पहले आप आना मत भूलिएगा।' जिस पर आमिर उन्हें बीच में रोकते हुए कहते हैं कि 'जब आप चुनाव में जीतेंगे तो जीत की खुशियां मनाने मैं कई भारतीयों के साथ जरूर आऊंगा।' अब देखना होगा कि आमिर खान अपना पुराना वादा निभाते हैं या नहीं।
- @aamir_khan, would you keep your promise? #PrimeMinisterImranKhan pic.twitter.com/OmKk67sXTe
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान की आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' है। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म को यशराज बैनर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और 'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 7 नवंबर 2018 को बड़े परदे पर रिलीज होगी।