{"_id":"5f8ecff08ebc3eefb700b24b","slug":"imran-khan-wife-avantika-malik-shares-post-about-marriage-and-divorce","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इमरान खान से अलग रह रहीं पत्नी अवंतिका ने साझा किया पोस्ट, कहा- 'शादी और तलाक दोनों कठिन है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इमरान खान से अलग रह रहीं पत्नी अवंतिका ने साझा किया पोस्ट, कहा- 'शादी और तलाक दोनों कठिन है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 20 Oct 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Imran khan, avantika malik
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक की शादीशुदा जिंदगी के बीच चल रही खटपट अब कोई नई बात नहीं रह गई है। ऐसी भी खबरें आई थीं कि वो तलाक ले सकते हैं। अब अवंतिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि इतने वक्त तक अलग रहने के बाद भी दोनों के रिश्ते में कुछ खास बदलाव नहीं आया है।
2 of 5
imran khan, avantika malik
- फोटो : File Photo
इस बार अवंतिका ने इस पोस्ट में अपने मुश्किल वक्त के बारे में बात की है। अवंतिका ने अपने पोस्ट में लिखा है शादी भी कठिन है और तलाक भी, आप अपनी कठिन चीज खुद चुन सकते हैं। इसके साथ अवंतिका ने जिंदगी के और भी कठिन हालातों के बारे में बात की है। लेकिन हर किसी की नजर अवंतिका की पोस्ट की शुरूआती दो इस पोस्ट के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के रिश्ते अब तक ठीक नहीं हुए हैं।
3 of 5
Avantika Malik and Imran Khan
- फोटो : File Photo
अवंतिका पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रही हैं। उनके तमाम पोस्ट से ही इमरान खान के साथ रिश्ते पर चर्चाएं होती हैं। दोनों की एक बेटी है। जो फिलहाल अवंतिका के साथ रहती है। बता दें, कि लंबे वक्त से इमरान और अवंतिका की शादी में प्यार की जगह कड़वाहट ने ली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Avantika Malik and Imran Khan
- फोटो : File Photo
जून 2019 में पता चला था कि अवंतिका एक महीने पहले इमरान खान का घर छोड़कर अपनी मां के यहां चली गईं। तब से अवंतिका पति से अलग ही रह रही हैं। अप्रैल 2019 में अवंतिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था जो उनके रिश्ते में मतभेदों की ओर इशारा कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
Avantika Malik and Imran Khan
- फोटो : File Photo
अवंतिका ने लिखा था कि 'एक सुबह आप उठते हैं और सबकुछ अलग होता है। यही वह दिन है जब उसकी जिंदगी बदल गई है। यह केवल किसी आदमी के लिए नहीं और ना किसी काम के लिए है बल्कि अपनी खुशी के लिए है।' इमरान खान ने साल 2011 में गर्लफ्रेंड अवंतिका के साथ शादी रचाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।