{"_id":"5f8ec4bc015f6f7ad656aeb1","slug":"john-abraham-and-divya-khosla-kumar-start-shoot-satyameva-jayate-2-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में फिर होने जा रहा लाइट्स, कैमरा और एक्शन, बुधवार से शुरू हो रही इस फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लखनऊ में फिर होने जा रहा लाइट्स, कैमरा और एक्शन, बुधवार से शुरू हो रही इस फिल्म की शूटिंग
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 20 Oct 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सत्यमेव जयते 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहुत सोचने और समझने के बाद फिल्म निर्देशक मिलाप जावेरी ने भी अपनी अगली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग शुरू करने का फैसला कर लिया है। इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे और फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू होगी। इसके लिए मिलाप ने सारी तैयारियां कर ली हैं और जानकारी के मुताबिक उनकी पूरी टीम लखनऊ भी पहुंच गई है।
2 of 5
जॉन अब्राहम, मिलाप जावेरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्ष 2018 में आई फिल्म 'सत्यमेव जयते' के हिट होने के बाद ही मिलाप ने उस फिल्म को एक फ्रेंचाइजी देने का मन बनाया। उसी फिल्म के बाद अब मिलाप इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म को बनाने जा रहे हैं। फिल्म की आधिकारिक रूप से घोषणा उन्होंने काफी समय पहले ही कर दी थी। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने फिल्म की पटकथा पर जमकर काम किया। अब वह बुधवार से ही फिल्म की शूटिंग जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार के साथ शुरू कर देंगे।
3 of 5
जॉन अब्राहम, मिलाप जावेरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस कोरोना वायरस के समय में 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग शुरू करने के बारे में मिलाप का कहना है कि वह इसकी शूटिंग ज्यादातर वास्तविक जगहों पर ही करने वाले हैं। मिलाप यह भी मानते हैं कि वास्तविक जगहों पर जाकर फिल्म की शूटिंग करना मौजूदा माहौल में खतरे से खाली नहीं है क्योंकि चारों तरफ कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप है। फिर भी मिलाप को लगता है कि इस कठिन समय में दर्शकों को ज्यादा मनोरंजन की जरूरत है। इसके लिए वह यह जोखिम उठाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूटिंग के दौरान सरकार की तरफ से जारी किए गए दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इसके लिए फिल्म के निर्माताओं ने अच्छी खासी व्यवस्थाएं की हैं। मिलाप का कहना है कि शूटिंग स्थल पर लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी होगी ताकि महामारी का खतरा कम से कम रहे। आखिर, यह लोगों की जिंदगी का सवाल है। जॉन और दिव्या के अलावा फिल्म में गौतमी कपूर, शाद रंधावा, हर्ष छाया और अनूप सोनी भी अहम भूमिकाओं में हैं। लेकिन, ये कलाकार अपना काम बाद में शुरू करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम
- फोटो : Instagram: @iamsrk, @thejohnabraham
उधर, जॉन अब्राहम की फिल्म 'मुंबई सागा' अब तक अधर में लटकी है। फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता इसको फिर से शुरू करने की व्यवस्था ठीक से बना नहीं पा रहे हैं इसलिए यह फिल्म अभी तक अधूरी है। जॉन के पास एक फिल्म 'अटैक' भी है। जॉन का नाम शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से भी जुड़ा हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक जॉन 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग खत्म करने के बाद यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।