फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्दे पर वापसी करने की शाहरुख खान ने की पूरी तैयारी, अगले महीने से शुरू करेंगे अपनी इस फिल्म की शूटिंग

Tue, 20 Oct 2020 04:32 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 20 Oct 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Next Movie Pathan With Deepika Padukone and John Abraham
शाहरुख खान - फोटो : File Photo

एक तरफ तो शाहरुख खान ट्विटर पर अपना नाम बदलकर अपनी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने अपनी नई फिल्म की शुरुआत करनी की तारीखें भी निकाल ली हैं। शाहरुख के प्रशंसकों के लिए यह खबर किसी जश्न से कम नहीं कि वह एक बार फिर से एक फिल्म का हिस्सा होंगे। पिछले कई दिनों से चर्चाएं हैं कि शाहरुख यशराज फिल्म्स के बैनर तले एक फिल्म 'पठान' में मुख्य भूमिका निभाएंगे जिसकी शूटिंग वह अगले महीने से ही शुरु कर रहे हैं।

Shah Rukh Khan Next Movie Pathan With Deepika Padukone and John Abraham
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram: @deepikapadukone

शाहरुख की इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे और इसमें शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये दोनों ही कलाकार अपने दूसरे कामों में व्यस्त हैं इसलिए सिद्धार्थ फिलहाल शाहरुख के साथ ही अपनी शूटिंग करते रहेंगे। अगले साल जनवरी के महीने से दीपिका और जॉन भी फिल्म 'पठान' की शूटिंग में शरीक होंगे। जॉन अब्राहम फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे जबकि दीपिका, शाहरुख के साथ रोमांटिक जोड़ी के रूप में हैं।

Shah Rukh Khan Next Movie Pathan With Deepika Padukone and John Abraham
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram: @iamsrk, @thejohnabraham

'पठान' की शूटिंग यशराज फिल्म्स स्टूडियोज में ही शुरू होगी। नवंबर से शुरू हुई शूटिंग लगातार नए साल के जश्न मनाने तक चलेगी। इसके बाद दीपिका और जॉन भी शूटिंग में शामिल हो जाएंगे। जिस तरह सिद्धार्थ की पिछली फिल्म 'वॉर' में बदला लेने की कहानी है, उसी तरह 'पठान' भी कुछ इसी तरह की एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। एक्शन सीक्वेंस को बेहतर तरीके से अंजाम देने के लिए एक्शन निर्देशक परवेज शेख को टीम में शामिल किया गया है। परवेज को 'वॉर', 'ब्रह्मास्त्र', 'बेलबॉटम' जैसी फिल्मों में एक्शन सीक्वेंस देने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Next Movie Pathan With Deepika Padukone and John Abraham
शाहरुख खान की जीरो - फोटो : File Photo

यह बात भी किसी से छुपी हुई नहीं है कि कभी हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार रहे शाहरुख खान ने वर्ष 2018 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'जीरो' के बाद से कोई भी फिल्म आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की है। खबरें तो ऐसी भी थीं कि अपनी पिछली कुछ फिल्मों के फ्लॉप होने के कारण शाहरुख अपने काम पर गहरा अध्ययन कर रहे हैं। जब उन्हें कुछ अच्छा मिलेगा, तब ही वह किसी भी काम को अपने हाथ में लेंगे। लॉकडाउन के दौरान एटली, राजकुमार हिरानी, राज एंड डीके, जैसे कई फिल्म निर्देशक उनकी चौखट पर पटकथाएं लेकर पहुंचे लेकिन शाहरुख ने साफ तौर पर किसी भी कहानी के लिए हां नहीं कहा।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Next Movie Pathan With Deepika Padukone and John Abraham
शाहरुख खान - फोटो : File Photo

'पठान' की भी अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही शाहरुख या फिर खुद आदित्य चोपड़ा फिल्म की घोषणा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख आजकल आईपीएल के दौरान अपने जिस लुक में दिखाई दे रहे हैं, वह उन्होंने अपनी फिल्म 'पठान' के लिए ही बनाया है। जिस तरह वर्ष 2017 में आई शाहरुख की फिल्म 'रईस' में उनका कुछ अलग रूप देखने को मिला था, उसी तरह 'पठान' में भी शाहरुख कुछ अलग ही रूप लेकर आएंगे। उधर फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण शकुन बत्रा की अघोषित शीर्षक वाली एक फिल्म करने में व्यस्त हैं। वहीं, जॉन अब्राहम भी अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को पूरी करने की जुगत में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed