{"_id":"5f8eb14a36cb7313404008c8","slug":"neha-kakkar-on-viral-meme-singer-says-just-do-not-hurt-someone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुद पर बनने वाले मीम्स देखकर नेहा कक्कड़ ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘मशहूर हस्तियों के साथ...’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुद पर बनने वाले मीम्स देखकर नेहा कक्कड़ ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘मशहूर हस्तियों के साथ...’
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 20 Oct 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : instagram/nehakakkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गायिका नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहती हैं। हालांकि कई बार उन्होंने ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है और मीम्स भी बनाए जाते हैं। नेहा कक्कड़ इन सब ट्रोल्स को हैंडल करना अच्छे तरीके से जानती हैं और इसे काफी पॉजिटिव तरीके से लेती हैं।
2 of 5
नेहा कक्कड़ का पोस्ट
- फोटो : instagram/nehakakkar
नेहा कक्कड़ को अपने ऊपर बने कुछ मीम्स तो पसंद भी आते हैं और वो इसे खुद भी साझा करती हैं। इंस्टा स्टोरी पर नेहा ने लिखा कि 'उन सभी मीम्स अकाउंट्स और उनके हेटर्स के लिए। मैं लंबे समय से अपने ऊपर बनने वाले मीम्स देख रही हूं। आज मुझे लगा कि मैं कुछ कहना चाहती हूं।'
3 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : instagram/nehakakkar
नेहा ने आगे लिखा कि 'यह एक निवेदन है उन लोगों के लिए जो मीम्स देखकर नाराज हो जाते हैं। कृपया इन लोगों को गाली मत दीजिए। अपनी जिंदगी में करने के लिए हर किसी के पास कोई काम है, जो उन्हें पूरा करता है। अगर मीम्स बनाना उनका जॉब है और फनी मीम्स बनाना उन्हें खुशी देता है तो उन्हें करने दें।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : instagram/nehakakkar
नेहा ने आगे लिखा कि 'और मीम्स बनते ही मशहूर हस्तियों पर हैं। अगर मैं इस फील्ड में हूं, जहां मुझे प्रसिद्धि मिली है तो मुझे ये सब भी स्वीकार करना होगा और उन्हें खुश रहने देना चाहिए। भगवान सभी पर आशीर्वाद बनाए रखे। खुश रहिए। बस किसी का दिल मत दुखाना यार।'
विज्ञापन
5 of 5
नेहा कक्कड़ का पोस्ट
- फोटो : instagram/nehakakkar
नेहा ने खुद का मजाक बनाने वाला एक मीम साझा किया है। मीम में लिखा है कि 'फोन में किसकी फोटो है ये बताया नहीं जाता। बाबू शोना करती है इंस्टा पर।' नेहा ने इसे साझा करते हुए लिखा- ‘हाहाहा, मैं बहुत क्यूट लग रही हूं, लेकिन कोई इनको समझाओ अब बाबू, शोना नहीं करूंगी तो कब करूंगी भाई?' बता दें कि नेहा का जन्म उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ है। उन्होंने यहां काफी संघर्षपूर्ण जीवन बिताया है। शुरुआती दिनों में वो जागरण में गाया करती थीं। आज वो सबसे व्यस्त गायिकाओं में से एक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।