{"_id":"5d00f8b0bdec220724489f4f","slug":"imtiaz-ali-birthday-some-unknown-facts-about-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रॉकस्टार' रिलीज से पहले इम्तियाज अली ने नरगिस को दी थी ये हिदायत, जानें दिलचस्प किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रॉकस्टार' रिलीज से पहले इम्तियाज अली ने नरगिस को दी थी ये हिदायत, जानें दिलचस्प किस्से
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 13 Jun 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Imtiaz Ali
- फोटो : instagram
Link Copied
रॉकस्टार, जब वी मेट, हाइवे और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके इम्तियाज अली का 16 जून को जन्मदिन है। इम्तियाज 16 जून को 46 साल के हो जाएंगे। इम्तियाज बिहार के दरभंगा के मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इम्तियाज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई की है। बॉलीवुड में लीक से हट कर हिट फिल्में देने वाले इम्तियाज के बारे में आइए जानें कुछ दिलचस्प बातें-
Trending Videos
2 of 6
Imtiaz Ali
बॉलीवुड में 'जब वी मेट' और 'रॉकस्टार' जैसी मूवी से अपनी धाक जमा चुके इम्तियाज पिछले साल अपने अफेयर के कारण काफी चर्चा में रहे। खबरें थी कि इम्तियाज मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया सीजन-6 की कंटेस्टेंट सारा टोड के साथ रिलेशनशिप में हैं। सारा इम्तियाज से 14 साल छोटी हैं और एक बच्चे की मां हैं। उस दौरान दोनों की एक साथ तस्वीरें भी सामने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Imtiaz Ali
इम्तियाज अली ने अपनी प्रोफेशनल जिंदगी में तो सफलता हासिल कर ली, लेकिन वह निजी जिंदगी को सफल बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। इम्तियाज ने प्रीति अली से शादी तो रचाई लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चला और साल 2012 में दोनों अलग हो गए।
4 of 6
socha na tha
इम्तियाज अली ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी सीरियल्स 'नैनान्द कुरुक्षेत्र' और 'इम्तेहान' के डायरेक्शन से की थी।इम्तियाज अली की डायरेक्टर के तौर पर पहली 'सोचा ना था' थी लेकिन अभय देओल और आयशा टाकिया स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म को बनाने में इम्तियाज अली को चार साल लगे थे और इस दौरान इम्तियाज ने जितना सीखा, वो उनकी आगे की फिल्मों में दिखा।
विज्ञापन
5 of 6
Imtiaz Ali
इम्तियाज अली एवरग्रीन एक्टर दिलीप कुमार के बहुत बड़े फैन हैं और इम्तियाज के मुताबिक 'दिलीप कुमार ऐसे एक्टर हैं जिनके द्वारा सिर्फ देखे जाने पर ही कोई भी एक्ट्रेस कांप सकती है'। खबरों के मुताबिक इम्तियाज पाकिस्तानी एक्ट्रेस इमान अली के साथ रिलेशनशिप में थे और 2014 में दोनों का ब्रेक अप हो गया। इसके बाद इमान वापस पाकितान चली गई थीं। इससे पहले इम्तियाज का अपनी पत्नी से तलाक हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।