हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े निर्माता और निर्देशकों में से एक इम्तियाज अली की फिल्में अक्सर प्यार, मोहब्बत और इश्क के इर्द-गिर्द घूमती हैं। इतनी सारी कहानियां, जो सिर्फ प्यार बरसाती हैं, इनका विचार उनके दिमाग में कैसे आता है, यह तो पता नहीं, लेकिन अमर उजाला को दिए एक खास इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इन सारी कहानियों को उन्होंने अपनी जिंदगी में जीना चाहा है। इन कहानियों से उनकी चाहत झलकती है। आज हम आपको उनकी ऐसी ही पांच फिल्मों की कहानियों के बारे में बताते हैं, जो आपके रोम-रोम में प्यार भर देंगी।
इम्तियाज अली की ये पांच फिल्में समझाती हैं मोहब्बत का फलसफा, अपने मोबाइल पर यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब वी मेट (2007)
प्राइम वीडियो
यह फिल्म इम्तियाज अली की सबसे ज्यादा सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की कहानी एक लड़की गीत, जिसका किरदार करीना कपूर ने निभाया है, के इर्द-गिर्द घूमती है। गीत इतनी चंचल है कि वह घरवालों की इच्छा के विरुद्ध जाकर अपनी जिंदगी खुलकर जीना चाहती है। उसके दिल में एक सपनों के राजकुमार ने घर बना रखा है, जिसे वह बाहर की दुनिया में तलाशती है। इसी बीच उसकी मुलाकात आदित्य (शाहिद कपूर) से होती है, जो कहीं ना कहीं उसे अपने सपनों का राजकुमार लगता है। इस फिल्म के किरदार गीत को देखकर हर लड़की के मन में गीत बनने की इच्छा उत्पन्न होती है। यहां तक कि इम्तियाज अली की नई फिल्म 'लव आज कल' की मुख्य भूमिका में अभिनेत्री आरुषि शर्मा भी गीत बनने का सपना देखती हैं। इस सुंदर सी फिल्म को आप अब घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
लव आजकल (2009)
जियो सिनेमा
इम्तियाज अली ने इस फिल्म में मोहब्बत के एक दूसरे प्रकार का परिचय दिया है। फिल्म के मुख्य कलाकार जय (सैफ अली खान) और मीरा (दीपिका पादुकोण) लंदन में रहते हैं, और एक दूसरे से प्यार करते हैं। इस फिल्म का प्यार थोड़ा नए जमाने का है, जिसमें लड़का और लड़की साथ में पार्टी करना चाहते हैं, वे दोनों एक दूसरे की हर जरूरत को पूरा करना चाहते हैं, घूमना फिरना चाहते हैं, साथ में दुनिया देखना चाहते हैं, हर वक्त हमबिस्तर होना चाहते हैं, लेकिन हमेशा के लिए इस बंधन में बंधे नहीं रहना चाहते। उनकी मोहब्बत उन्हें तब समझ आती है, जब वे दोनों एक दूसरे से अलग होते हैं, और किसी और के बनने के कगार पर आ जाते हैं। फिल्म की कहानी सुनने में साधारण लगती है, लेकिन इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में उतने ही जज्बात हैं, जितने किसी गंभीर जॉनर वाली फिल्म में होते हैं। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर मुफ्त में देख सकते हैं।
रॉक स्टार (2011)
जियो सिनेमा
सर्वश्रेष्ठ कहानी और सर्वश्रेष्ठ निर्देशन की श्रेणी में इस फिल्म के लिए निर्देशक इम्तियाज अली को फिल्म फेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया था। इसका एकमात्र कारण इस फिल्म की नवीनता है। इम्तियाज की इस प्रेम कहानी के प्रेमी युगल का किरदार रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी ने अदा किया है। इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने हीर के किरदार में एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई है, जिसे उसके कॉलेज में एक कलात्मक लड़की के रूप में जानते हैं। जबकि उसका दूसरा चेहरा सिर्फ उसके करीबी दोस्त जनार्दन (रणबीर कपूर) को पता चलता है, जब वह एक बार मजे करने के लिए बाहर घूमने जाते हैं। कुछ समय वक्त साथ में बिताने के बाद इस प्रेमी युगल का प्रेम इस कदर परवान चढ़ता है, कि वह एक दूसरे के लिए जान तक देने के लिए तैयार रहते हैं। इम्तियाज ने हीर के इस किरदार को बहुत ही गहराई से बुना है। इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म को आप मुफ्त में जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
हाईवे (2014)
हॉटस्टार
इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट वीरा के रूप में एक दबी सहमी सी लड़की होती है, जिसे उसकी शादी के माहौल से वहां का लोकल गैंगस्टर महावीर भाटी अगवा कर लेता है। वीरा की शुरुआत महावीर के साथ डरने से होती है, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता है, वीरा धीरे-धीरे महावीर को समझने लगती है, और उससे प्यार करने लगती है। हकीकत तो यह है कि वीरा को जिंदगी जीने का असली सबक महावीर ने ही सिखाया, और जब उसने वीरा को अगवा किया था, उसके बाद से वीरा की जिंदगी बदल गई थी। वीरा और महावीर की प्रेम कहानी का अंत तो सुखद नहीं रहता है, लेकिन इस कहानी को देखने के बाद दर्शकों के दिल में इस जोड़े के प्रति एक हल्की सी कसक रह जाती है। इस दर्दनाक प्रेम कहानी को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X