फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्तियाज अली के भाई की शादी में इस तरह डांस करते नजर आए थे ऋषि कपूर, निर्देशक ने साझा किया वीडियो

Tue, 05 May 2020 09:40 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 05 May 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
Imtiaz Ali shared Rishi Kapoor dance video in his brother wedding in Kashmir
Imtiaz Ali, Rishi Kapoor - फोटो : amar ujala

अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने बीते 30 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन से फैंस सहित फिल्मी सितारे भी काफी दुखी है। यह सभी सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी जुड़ी अपनी यादों का याद कर रहे हैं। मशहूर फिल्मकार इम्तियाज अली ने भी ऋषि कपूर को याद किया है। 

Imtiaz Ali shared Rishi Kapoor dance video in his brother wedding in Kashmir
इम्तियाज अली - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इम्तियाज अली ने ऋषि कपूर को उनका थ्रोबैक वीडियो साझा करके उन्हें याद किया है। इस वीडियो में ऋषि कपूर एक भीड़ में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो इम्तियाज अली के भाई की शादी का है। वीडियो में ऋषि कपूर शादी में आए महमानों के बीच डांस करते हुए दिखाई दिए। इम्तियाज अली ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

Imtiaz Ali shared Rishi Kapoor dance video in his brother wedding in Kashmir
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए इम्तियाज अली ने कैप्शन में लिखा, 'आरके का कश्मीर में भारत डांस'। वीडियो में ऋषि कपूर हाथ ऊपर करके शादी में आए मेहमानों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिग्गज अभिनेता के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#riprishikapoor @imtiazaliofficial

A post shared by Khawar Jamsheed (@khawarjamsheed) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Imtiaz Ali shared Rishi Kapoor dance video in his brother wedding in Kashmir
Imtiaz Ali - फोटो : instagram

ऋषि कपूर के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में है। उनके निधन पर कई सितारों ने दुख प्रकट किया था। इम्तियाज अली ने भी ऋषि कपूर के निधन पर एक भावुक पोस्ट साझा करते दुख जताया था। उन्होंने ऋषि कपूर की तस्वीर साझा करते अपनी पोस्ट में लिखा था, 'समय बीत रहा है,  एक दिन वह मेरे सेट पर आए थे। मैं घबरा गया था, वह सबसे बड़े अभिनेता थे जिसके साथ मैंने काम किया था। मैंने उसके पैरों को छुआ और उनसे मेरा मार्गदर्शन करने के लिए कहा और उन्होंने मुझे निर्देशित किया'। 

विज्ञापन
Imtiaz Ali shared Rishi Kapoor dance video in his brother wedding in Kashmir
rishi kapoor - फोटो : social media

इम्तियाज अली ने आगे लिखा, 'एक और दिन मैंने उन्हें कश्मीर में अपने भाई की शादी में आमंत्रित किया। अब तक कोई नहीं आता था, लेकिन वह आए। और जब बारात में भी पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने कहा, "तुम लोग सामने जाओ, मैं अंत में आ जाऊंगा". मैं बाद में समझ गया कि वह लोगों का ध्यान दूल्हे से खुद को शिफ्ट करवाना नहीं चाहता थे। और आज वह चला गए । कुछ अनमोल आज अतीत हो गए। इतने दिनों से उनसे मुलाकात नहीं हुई, सोचेंगे कि वो अभी भी हैं, मुस्कुरा रहे हैं और मैं अभी भी सोच सकता हूं कि थोड़ा समय मैं उनके साथ खर्च कर सकता हूँ, और उनके साथ मुस्कुरा सकता हूं। इस तरह इम्तियाज अली ने ऋषि कपूर ने निधन पर दुख प्रकट किया था'।

पढ़ें: आधिकारिक राइफल से निशानेबाजी करना इस गायक को पड़ा भारी, दर्ज हुई एफआईआर, छह पुलिसकर्मी भी सस्पेंड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed