फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लैला-मजनू' के बाद अब राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाएंगे इम्तियाज अली

Sun, 02 Sep 2018 05:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
Imtiaz Ali will direct Radha Krishna love story
'हाइवे', 'रॉकस्टार' और 'हैरी मेट सेजल' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर और प्रोड्यूसर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लैला-मजनू' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इम्तियाज अली ने एक और फिल्म को बनाने की इच्छा जाहिर की है। 
Imtiaz Ali will direct Radha Krishna love story
'लैला-मजनू' फिल्म के प्रमोशन में जुटे इम्तियाज अली ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि फिल्म 'लैला-मजनू' के बाद वह अपने ड्रीम प्रोजेक्ट यानी भगवान कृष्ण की प्रेम कथा पर फिल्म बनाने वाले हैं। राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाना इम्तियाज अली के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक हैं। गौरतलब है कि इम्तियाज अली को राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी काफी पसंद है।
Imtiaz Ali will direct Radha Krishna love story
इम्तियाज अली राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी को आज की युवा पीढ़ी को बड़े परदे पर दिखाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि इम्तियाज अली यह फिल्म रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाएंगे। राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी पर बनने वाली इस फिल्म में इम्तियाज रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर इस पर अच्छे से रिसर्च भी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं बात करें इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म 'लैला-मजनू' की तो इस फिल्म से एक्टर अविनाश तिवारी और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। 'लैला मजनू' का निर्देशन सजिद अली कर रहे हैं। वहीं एकता कपूर और इम्तियाज अली इस फिल्म के निर्माता है। । फिल्म 'लैला-मजनू' में अविनाश मजनू के और तृप्ति लैला के रोल में हैं । कहानी दोनों के प्यार से शुरू होती है और बाद में जुनून में बदल जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed