{"_id":"5d09fd278ebc3e08366f5881","slug":"in-priya-prakash-varrier-movie-sridevi-bungalow-arbaaz-khan-will-play-a-bollywood-superstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' से जुड़ने वाले हैं ये दिग्गज कलाकार, बनेंगे सुपरस्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' से जुड़ने वाले हैं ये दिग्गज कलाकार, बनेंगे सुपरस्टार
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 19 Jun 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी बंगलो का पोस्टर और अरबाज खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रातोंरात 'विंक गर्ल' के नाम से मशहूर हुई प्रिया प्रकाश वारियर बहुचर्चित फ़िल्म 'श्रीदेवी बंगलो' में मुख्य भूमिका में हैं। फ़िलहाल नई ख़बर है कि इस फ़िल्म से अलग-अलग फ़िल्म इंडस्ट्रीज़ के दिग्गज कलाकार जुड़ने वाले हैं । बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री [तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़] के भी बड़े कलाकार इस फ़िल्म में सुपरस्टार की भूमिका में नज़र आएंगे । अपनी बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक सुपरस्टार की भूमिका अरबाज़ ख़ान निभाएंगे । इस भूमिका के लिए अरबाज़ ख़ान को साइन कर लिया गया है ।
2 of 5
Sridevi Bungalow
- फोटो : twitter
फ़िल्म के अधिकतर हिस्से की शूटिंग लंदन की ख़ूबसूरत वादियों में की गयी है । फ़िल्म 80 प्रतिशत से अधिक शूट की जा चुकी है । बाकी की शूटिंग जुलाई के पहले हफ़्ते से शुरू हो जाएगी । फ़िल्म के निर्देशक प्रशांथ ने बताया कि मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में इस फ़िल्म की शूटिंग पूरी तेज़ रफ़्तार से बीस दिन तक चलेगी ।
3 of 5
श्रीदेवी बंगलो के निर्देशक और निर्माता के साथ अरबाज खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
निर्देशक प्रशांथ ममबुली ने बताया, ‘अरबाज़ ख़ान सोशल मीडिया में “श्रीदेवी बंगलो” फ़िल्म की चर्चा और टीज़र देखकर फ़िल्म से जुड़ने के लिए तैयार हो गए । इस फ़िल्म के टीज़र को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कुछ विवादों के चलते ये फ़िल्म लगातार सुर्ख़ियों में है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sridevi Bungalow
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि फ़िल्म का नाम “श्रीदेवी बंगलो”, दिवंगत मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के नाम से मिलता-जुलता है । श्रीदेवी के पति/निर्माता बोनी कपूर ने “श्रीदेवी बंगलो” के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा था, जिससे फ़िल्म काफ़ी सुर्ख़ियों में आ गयी थी । बहरहाल, इन सबके बावजूद “श्रीदेवी बंगलो” फ़िल्म की शूटिंग का काम तेज़ी से चल रहा है । अगले साल तक ये इस फ़िल्म के रिलीज़ होने की उम्मीद है ।
विज्ञापन
5 of 5
Sridevi Bungalow
- फोटो : you tube
इस फ़िल्म की कहानी के बारे में पूछने पर निर्देशक प्रशांथ ममबुली ने बताया, ‘मेरी फ़िल्म ‘श्रीदेवी बंगलो’ एक सुपरस्टार की कहानी है, जो बेहद दिलचस्प, लोगों के रोंगटे खड़े कर देने वाली है । इस चमक-धमक की दुनिया में एक इंसान कैसी परिस्थितियों को देखता है, अच्छे और बुरे समय में उसे किन चीज़ों से गुज़ारना पड़ता है, इस फ़िल्म की कहानी का ये मुख्य भाग है और ये फ़िल्म आपको बाँध के रखेंगी । जब मुझे लगा कि अब ये कहानी दमदार बन गयी है, उसके बाद ही मैंने इस पर फ़िल्म बनाने का फ़ैसला लिया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।