सलमान खान की फिल्म 'भारत' 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है। ऐसे में सलमान खान काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर जमकर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो पोस्ट की है। वैसे तो सलमान पहले भी शर्टलेस फोटो शेयर कर चुके हैं लेकिन इस बार जो बात इस फोटो को खास बनाती है वो है इसका कैप्शन।
सलमान खान ने शर्टलेस फोटो पोस्ट कर फैंस से पूछा ये सवाल, यूजर्स कर रहे ऐसे मजेदार कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Woh mere peche wire kis cheez ka hai . . Can u guess pls?
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
बता दें कि हाल ही में सलमान ने एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो सोहेल खान और भतीजे योहान के साथ मस्ती कर रहे थे। बात अगर वीडियो की करें तो यह एक स्लोमोशन वीडियो था। इस वीडियो में सोहेल खान एक बीन बैग पर छलांग लगाते हैं, दूसरी ओर योहान बैठा होता है। पापा के बैठने की वजह से पड़े प्रेशर से वह हवा में उड़ जाता है और आगे सलमान खान खड़े होते हैं जो उन्हें गोद में थाम लेते हैं।
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म भारत का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। दूसरे वीकएंड पर भी दमदार कमाई के साथ भारत ने सलमान खान की ही दो और फिल्मों प्रेम रतन धन पायो और एक था टाइगर की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ अली अब्बास जफर निर्देशित ये फिल्म ऑल टाइम कमाई की लिस्ट में 15वें नंबर पर पहुंच गई है।