{"_id":"5d09f8298ebc3e05b423d4bc","slug":"sara-ali-khan-cute-video-viral-from-the-set-of-saif-ali-khan-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सैफ के साथ खेल रही इस बच्ची को आप पहचान पाए? बड़ी होते ही दे चुकी हैं 2 हिट फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सैफ के साथ खेल रही इस बच्ची को आप पहचान पाए? बड़ी होते ही दे चुकी हैं 2 हिट फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
Link Copied
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग कर रही हैं । इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन नजर आएंगे । हाल ही में सारा का उस वक्त का वीडियो सामने आया है जब वो तैमूर जितनी थीं । ये वीडियो सारा के फैनक्लब पेज से शेयर किया गया है । इस वीडियो में सारा बेहद क्यूट नजर आ रही हैं ।
Trending Videos
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
सारा, अपने अब्बा सैफ अली खान की किसी फिल्म के सेट पर पहुंची हैं । शूटिंग के बीच सैफ अपनी बेटी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं । इसमें सारा ने ऑरेंज कलर की फ्रॉक पहनी है । वहीं दो पोनी टेल भी बांध रखी हैं । सारा के इस वीडियो को यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
वीडियो की तारीफ करते हुए एक फैन ने कमेंट किया - किसे पता था कि यह छोटी बच्ची बडे़ होते-होते इतनी खूबसूरत हो जाएगी। वहीं, दूसरे फैन ने लिखा- तैमूर बिल्कुल सारा के बचपन की तरह दिखाई देता है। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । फादर्स डे पर भी उन्होंने सैफ अली खान के साथ अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर की थी ।
इस पोस्ट पर सारा लिखती हैं, 'हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया । आपने मुझे बताया कि कैसे पढ़ना है । मुझे मेरी पहली बरसात दिखाई । आप हमेशा मेरे साथ काफी धैर्य और प्यार से पेश आए और मेरी शैतानियों को झेला। हैप्पी फादर्स डे।' इन 6 तस्वीरों में सारा अपने अब्बा के साथ खेलती नजर आ रही हैं ।
बता दें कि सारा, सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी हैं। साल 2004 में सैफ और अमृता का तलाक हो गया था । इसके बाद सैफ की जिंदगी में करीना कपूर की एंट्री हुई। करीना के साथ भी सारा की काफी अच्छी बॉन्डिंग है । दोनों को साथ में हैंगआउट करते हुए भी देखा जाता है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।